1121 Dhan Price Today : बासमती धान 1121 की कीमत 5500 से अधिक, 1509, 1401 व 1718 की कीमत भी छू रही आसमान
HR Breaking News (1121 Dhan Rate Today) बासमती धान 1121 का रेट इस बार किसानों के लिए खुशी देने वाला है। जिस प्रकार से कीमत चल रही है, माना जा रहा है कि 1121 के दाम 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक भी जा सकते हैं। वहीं, बासमती की दूसरी वैरायटी, 1509, 1401 मुच्छल, व 1718 की कीमतों में भी तेजी का जौर दिख रहा है। बता दें कि बासमती धान की खरीद प्राइवेट प्लेयर्स द्वारा की जाती है और इसकी कीमत मांग के हिसाब से व्यापारियों की तरफ से लगाई जाने वाली बोली पर ही निर्भर करती है। वहीं, मंडियों में मोटे धान की सरकारी खरीद को लेकर किसानों को एमएसपी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
धान के बाजार का विश्लेषण (Dhan ki kimat)
धान की कीमतें फिलहाल मजबूत स्थिति में बनी हुई है। बासमती धान का बाजार (Basmati Dhan Market Price) क्वालिटी के हिसाब से अच्छे से अच्छा रेट प्रदान कर रहा है। 1121 और 1718 धान में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। साथ में मुच्छल 1401 की भी मजबूती अलग से दिखाई दे रही है। 1509 कंबाइन के भाव (1509 Dhan Combine price) में हल्का दबाव है, लेकिन फिर भी रेट अपेक्षाकृत अच्छे मिल रहे हैं। 1509 की कीमत 3800 3900 रुपए प्रति क्विंटल से खुली थी, जो अब 4000 को क्रॉस कर चुकी हैं और 4800 तक भी पहुंच गई है। 1121 और 1718 की मांग (1718 dhan ka rate update) ज्यादा मजबूत नजर आ रही है, जिसकी वजह से अलग-अलग मंडियों में इस स्थान की कीमत 5500 से ऊपर दिखाई दे रही है। पानीपत, समालखा, इसराना में 1121 (1121 Dhan ki kimat) कंबाइन की कीमत भी 5500 से 5511 रुपए प्रति क्विंटल तक दिखाई दी है। पंजाब में भी 1121 की कीमत 5000 के ऊपर बनी हुई है, वहीं 1509 (1509 Dhan ka rate) की बात करें तो आवक में थोड़ी कमी नजर आई है, लेकिन रेट ऊपर चल रहे हैं और हाथ की क्वालिटी 4800 को भी क्रॉस कर चुकी है। यह बेस्ट क्वालिटी का प्राइस लगा है। 1401 में मजबूती जारी है और लगातार 5000 से ऊपर कीमत बनी हुई है। दूसरी तरफ चावल की कीमत भी मजबूत बनी हुई है, जिसका असर बाजार में देखने को मिल रहा है।
आगे क्या रह सकती है धान की कीमत (Dhan price Prediction)
फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि 1121, 1718 और 1401 (1401 dhan ki kimat) की आवक लगातार बढ़ेगी, जिससे इसकी मांग भी जबरदस्त बढ़ने की संभावना है। 1509 फिलहाल कम हो रही है, वहीं व्यापारियों का ध्यान भी अब 1121, 1718, 1401 की तरफ पहुंच जाएगा, जिससे 1509 के कीमत (1509 dhan ki kimat) में ठहराव दिख सकता है। वहीं, अच्छी गुणवत्ता वाले हाथ से काटे धान की कीमत में 200 से 300 रुपए तक की ओर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
| मंडियों में हाथ से कटे 1121 धान की कीमत (1121 Dhan price) | |
|---|---|
| गन्नौर मंडी में 1121 धान की कीमत | 5551 रुपए प्रति क्विंटल |
| झज्जर मंडी में 1121 धान की कीमत | 5466 रुपए प्रति क्विंटल |
| पीलू खेड़ा में 1121 धान की कीमत | ₹5500 प्रति क्विंटल |
| जींद मंडी में धान की कीमत | 5180 रुपए प्रति क्विंटल |
| मंडियों में 1121 कंबाइन से काटे धान की कीमत (1121 Dhan ki kimat) | |
|---|---|
| पानीपत मंडी में 1121 धान की कीमत | 5500 रुपये प्रति क्विंटल |
| समालखा मंडी में 1121 धान की कीमत | 5511 रुपए प्रति क्विंटल |
| इसराना मंडी में 1121 धान की कीमत | ₹5500 प्रति क्विंटल |
| बटाला मंडी में 1121 धान की कीमत | 5260 रुपये प्रति क्विंटल |
| तरनतारन मंडी में 1121 धान की कीमत | ₹5115 रुपए प्रति क्विंटल |
| अमृतसर मंडी में 1121 धान की कीमत | 5050 रुपए प्रति क्विंटल |
| मंडियों में 1718 धान की कीमत हाथ से काटा (1718 Dhan ka rate) | |
|---|---|
| मतलौडा मंडी में 1718 धान की कीमत | ₹5000 प्रति क्विंटल |
| गन्नौर मंडी में 1718 धान की कीमत | 4920 रुपये प्रति क्विंटल |
| झज्जर मंडी में 1718 धान की कीमत | 4930 रुपये प्रति क्विंटल |
| बटाला मंडी में 1718 धान की कीमत | 5135 रुपए प्रति क्विंटल |
| मंडियों में 1718 कंबाइंन से कटे धान की कीमत (1718 Dhan ki kimat) | |
|---|---|
| समालखा मंडी में 1718 धान की कीमत | 4900 रुपये प्रति क्विंटल |
| तरनतारन मंडी में 1718 दान की कीमत | 4950 रुपये प्रति क्विंटल |
| कोटपुरा मंडी में 1718 धान की कीमत | 4880 रुपए प्रति क्विंटल |
| समाना मंडी में 1718 धान की कीमत | 4900 रुपये प्रति क्विंटल |
| हाथ से कटे 1509 धान की कीमत (1509 Dhan ki kimat) | |
|---|---|
| मतलौडा मंडी में 1509 धान की कीमत | 4865 रुपए प्रति क्विंटल |
| गन्नौर मंडी में 1509 धान की कीमत | 4571 रुपए प्रति क्विंटल |
| झज्जर मंडी में 1509 धान की कीमत | 4571 रुपए प्रति क्विंटल |
| पिल्लू खेड़ा मंडी में 1509 धान की कीमत | 4675 रुपए प्रति क्विंटल |
| तरनतारन मंडी में 1509 धान की कीमत | 4666 रुपये प्रति क्विंटल |
| कंबाइन से कटे 1509 धान की कीमत (1509 Dhan ki kimat) | |
|---|---|
| मलोट मंडी में 1509 धान की कीमत | 4690 रुपए प्रति क्विंटल |
| कोटपुरा मंडी में 1509 धान की कीमत | 4565 रुपए प्रति क्विंटल |
| समाना मंडी में 1509 धान की कीमत | 4551 रुपए प्रति क्विंटल |
| फतेहाबाद मंडी में 1509 धान की कीमत | 4515 रुपए प्रति क्विंटल |
| कंबाइंड से कटे 1401 बासमती धान की कीमत (1401 Paddy price) | |
|---|---|
| कोटपुरा मंडी में 1401 धान की कीमत | 4850 रुपए प्रति क्विंटल |
| खनौरी मंडी में 1401 धान की कीमत | 5050 रुपये प्रति क्विंटल |
| रतिया मंडी में 1401 धान की कीमत | 5011 रुपए प्रति क्विंटल |
| टोहाना मंडी में 1401 धान की कीमत | 5030 रुपये प्रति क्विंटल |
| नाभा मंडी में 1401 धान की कीमत | 5295 रुपये प्रति क्विंटल |
| फतेहाबाद मंडी में 1401 धान की कीमत | 5170 रुपए प्रति क्विंटल |
| समाना मंडी में 1401 धान की कीमत | 5095 रुपए प्रति क्विंटल |
चावल के क्या चल रहे हैं रेट
| वैरायटी | कीमत |
|---|---|
| नया 1509 स्टीम A+ | 8650 |
| नया 1509 स्टीम A | 8600 |
| नया गोल्डन सैला A+ | 8850 |
| गोल्डन सैला A | 8750 |
| क्रिमी सैला | 8350 |
| 1121 स्टीम A+ | 10200 |
| 1718 स्टीम A+ | 9550 |
| ताज स्टीम | 7850 |
| आरएच 10 नया स्टीम A+ | 6800 |
