hrbreakingnews.com

1121 dhan price today : 5500 से नीचे आई 1121 धान की कीमत, जानें क्या चल रहा है बाजार

1121 dhan price today : 1121 धान की कीमतों में हल्की सी नरमी देखने को मिली है। आवक बढ़ने से भाव स्थिर होता नजर आर रहा है। 1121 धान के किसानों को फिर भी इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा में अच्छा रेट मिल रहा है। धान का बाजार चावल की डिमांड पर निर्भर करता है। बासमती चावल का एक्सपोर्ट किया जाता है। ऐसे में इसका असर अंतरराष्ट्रीय कारणों पर निर्भर करता है। 
 
1121 dhan price today : 5500 से नीचे आई 1121 धान की कीमत, जानें क्या चल रहा है बाजार

HR Breaking News (1121 dhan price today) धान की कीमतों में एक बार फिर से हल्की नरमी आई है। सीजन के दौरान फसल की कीमतों में उतार चढ़ाव लगा रहता है। मंडी में 1121 धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मंडी में धान खरीद के लिए आए लोगों के सामने ज्यादा विकल्प रहता है तो संभवत: हो सकता है कि कीमत कुछ कम मिले। ऐसे में आवक से धान खरीद के दौरान रेट प्रभावित होना लाजमी है। 

 

 

हाथ से कटे धान की मांग मजबूत 1121 dhan ki kimat
बाजार में 1121 धान की वैसे तो ज्यादातर ढेरियां हाथ से कटी हुई ही आ रही है, लेकिन कंबाइन का माल भी बीच बीच में देखने को मिल रहा है। अगर बाजार में कंबाइन का धान आता है तो उसको कम रेट मिल रहा है। हाथ से कटे 1121 बासमती धान की मांग तेज बनी हुई है। इसी की वजह से हाथ से कटे बासमती 1121 धान का रेट भी तेज मिल रहा है। जोकि 5400 से ऊपर तक बिक रहा है। 


बारिश के कारण आवक हो सकती है प्रभावित (Dhan ki kimat ka update)
कल हरियाणा के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। ऐसे में तैयार फसल की कटाई एक दो दिन आगे खिसक सकती है और आवक में देरी हो सकती है। आवक प्रभावित होने से मंडी में धान की कीमत जोर भी पकड़ सकती हैं। धान के बाजार का मंडियों में मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। 

हाथ से कटी बासमती 1121 धान की बाजारों में कीमत 1121 Dhan Price Today
 

मंडी 1121 dhan ka भाव 
मतलौडा मंडी में 1121 धान की कीमत 5455 रुपये प्रति क्विंटल 
जुलाना मंडी में 1121 धान की कीमत 5375 रुपये प्रति क्विंटल 
नजफगढ़ मंडी में 1121 धान की कीमत 5350 रुपये प्रति क्विंटल 
झज्जर मंडी में 1121 धान की कीमत 5360 रुपये प्रति क्विंटल
गोहाना मंडी में 1121 धान की कीमत 5421 रुपये प्रति क्विंटल 
रोहतक मंडी में 1121 धान की कीमत 5421 रुपये प्रति क्विंटल
गन्नौर मंडी में 1121 धान की कीमत 5421 रुपये प्रति क्विंटल 
पिल्लूखेड़ा मंडी में 1121 धान की कीमत 5452 रुपये प्रति क्विंटल 

  

कंबाइन से कटी 1121 धान की कीमत 1121 Dhan ka rate

मंडी 1121 Dhan ka भाव
तरनतारन मंडी में 1121 धान की कीमत 5250 रुपये प्रति क्विंटल 
फाजिल्का मंडी में 1121 धान की कीमत 4881 रुपये प्रति क्विंटल 
समाना मंडी में 1121 धान की कीमत 4525 रुपये प्रति क्विंटल 

 

1121 बासमती चावल की कीमत स्थिर (1121 Basmati Rice Price)
मार्केट में 1121 बासमती चावल की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध किस्म है। 1121 का चावल लोगों के खाने में सवाद घोलता है। बाजार में 1121 स्टीम A+ चावल की कीमत 10400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गई है। बाजार में इसकी मांग मजबूत बनी हुई है और अन्य देशों में भी डिमांड बढ़ रही है।