hrbreakingnews.com

1401 Dhan Price : 1401 मुच्छल धान की कीमत में तेजी जारी, आवक सामान्य, देखें मंडियों में कहां क्या मिला रेट

 
1401 Dhan Price : 1401 मुच्छल धान की कीमत में तेजी जारी, आवक सामान्य, देखें मंडियों में कहां क्या मिला रेट

1401 Dhan Price : बासमती की किस्म 1401 धान की फसल की डिमांड लगातार बनी हुई है। 28 अक्टूबर को भी बाजारों में 1401 मुच्छल धान की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंबाइन से कटे 1401 मुच्छल की मांग और कीमत दोनों स्थिर हो रही है। 1401 धान के चावल की कीमत भी लगातार एक ही पॉइंट पर बनी हुई है। आने वाले दिनों में 1401 धान की आवक में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 


आगे कैसे चलेगा 1401 का बाजार 
मार्केट में 1401 किस्म के धान की आवक सामान्य चल रही है। 1121, 1509 के अपेक्षाकृत 1401 के किस्म कम है। ऐसे में अचानक से इसकी बहुत ज्यादा आवक होने की संभावना नहीं है, जिसके चलते आने वाले दिनों में 1401 धान की मांग मजबूत बनी रह सकती है। ऐसे में मुच्छल के दाम आगे बढ़ भी सकते हैं। 1401 धान हाथ से कटाई के बाद झड़ाई में समय लेती है। ऐसे में ज्यादातर किसानों से कंबाइन से ही कटवाते हैं तो कंबाइन से कटे धान को भी 5000 से ऊपर तक की कीमत मिल रही है। यह बढ़कर 5100 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल तक भी जा सकती है। हालांकि अगर चावल के रेट कम हो गए तो कीमत में गिरावट भी देखी जा सकती है।

 


 

हरियाणा की मंडियों में कंबाइन से कटे 1401 मुच्छल धान की कीमत

मंडी नाम भाव
मतलौडा मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4965 रुपये प्रति क्विंटल
जुलाना मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4975 रुपये प्रति क्विंटल
गन्नौर मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4790 रुपये प्रति क्विंटल
रोहतक मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 5000 रुपये प्रति क्विंटल
जींद मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4900 रुपये प्रति क्विंटल
गोहाना मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 5005 रुपये प्रति क्विंटल
बेरी मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4890 रुपये प्रति क्विंटल  
खरखौदा मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4960 रुपये प्रति क्विंटल  
सिरसा मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 5000 रुपये प्रति क्विंटल  

पंजाब की मंडियों में कंबाइन से कटे 1401 मुच्छल धान की कीमत

मंडी नाम भाव
अमृतसर मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4850 रुपये प्रति क्विंटल
तरन तारन मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4700 रुपये प्रति क्विंटल
नाभा मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4780 रुपये प्रति क्विंटल
फतेहगढ़ मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4770 रुपये प्रति क्विंटल
कोटपुरा मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4810 रुपये प्रति क्विंटल
राजपुरा मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4955 रुपये प्रति क्विंटल
मुक्तसर मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4800 रुपये प्रति क्विंटल  
समाना मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 5000 रुपये प्रति क्विंटल 

  


 

धान मंडी से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs
हाथ से कटी 1401 धान की कीमत क्या चल रही है?
हाथ से कटी 1401 धान की कीमत करीब 5300 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। 


कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत क्या चल रही है?
कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत करीब 4900 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। 

हाथ से कटी 1401 धान की कीमत कितनी बढ़ सकती है?
हाथ से कटी 1401 धान की कीमत 5300 से 5600 रुपये तक जाने की संभावना बन रही है।

कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत कितनी बढ़ सकती है?
कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत 4900 से 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक जाने की संभावना बन रही है।

1401 मुच्छल चावल की कीमत क्या चल रही है?
मुच्छल धान के चावल की कीमत 10250 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है, जिसमें 50 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है।