hrbreakingnews.com

1401 Dhan Price : 1401 मुच्छल धान की कीमत में 100 रुपये तक की मंदी, जानिए मंडियों में क्या चल रही है कीमत

 
1401 Dhan Price : 1401 मुच्छल धान की कीमत में 100 रुपये तक की मंदी, जानिए मंडियों में क्या चल रही है कीमत

1401 Dhan Price : मुच्छल धान की कीमतों में आज मंदी दिखाई दी है। मुच्छल की कीमत में गिरावट काफी हल्की है, लेकिन मांग अब भी मजबूत बनी हुई है। ऐसा भी नहीं है कि हर मंडी में ही गिरावट देखी गई हो। कुछ मंडियों में तेजी भी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर मुच्छल के रेट का मिला जुला असर दिखाई दिया है। मुच्छल 1401 डीपी धानी की कीमत इस बार पिछले कई सालों के अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। बासमती 1121 के करीब तक इस किस्म के चावल की कीमत चल रही है। चलिए जानते हैं बासमती 1401 धान की कीमत कहां क्या चल रही है।

 


1401 मुच्छल धान की मांग में दिख रही बढ़ौतरी 
बासमती धान 1401 मुच्छल की कीमत इस बार तेज ही बनी रहने की उम्मीद है। इसकी कीमत में तेजी का कारण इसकी मांग में मजबूती माना जा रहा है। धान का भाव मांग पर काफी निर्भर करता है और इस बार 1401 मुच्छल धान की मांग लगातार बनी हुई है। 1401 चावल की कीमत भी तेज चल रही है। मुच्छल धान के चावल की कीमत 10250 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है, जिसमें 50 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है।

 

मंडियों में 1401 धान भाव क्या चल रहा है

मंडी नाम भाव
फतेहाबाद मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4900 रुपये प्रति क्विंटल
रतिया मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4900 रुपये प्रति क्विंटल
टोहाना मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 5000 रुपये प्रति क्विंटल
कैथल मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4720 रुपये प्रति क्विंटल
घरौंडा मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4700 रुपये प्रति क्विंटल
सिरसा मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 5021 रुपये प्रति क्विंटल
पानीपत मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4700 रुपये प्रति क्विंटल (100 रुपये कम)
समालखा मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4601 रुपये प्रति क्विंटल (51 रुपये तेज)

  
 

धान मंडी से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs
हाथ से कटी 1401 धान की कीमत क्या चल रही है?
हाथ से कटी 1401 धान की कीमत करीब 4700 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। 


कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत क्या चल रही है?
कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत करीब 4600 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। 

हाथ से कटी 1401 धान की कीमत कितनी बढ़ सकती है?
हाथ से कटी 1401 धान की कीमत 5200 से 5300 रुपये तक जाने की संभावना बन रही है।

कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत कितनी बढ़ सकती है?
कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत 4900 से 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक जाने की संभावना बन रही है।

1401 मुच्छल चावल की कीमत क्या चल रही है?
मुच्छल धान के चावल की कीमत 10250 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है, जिसमें 50 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है।