hrbreakingnews.com

1401 Dhan Price : 1401 मुच्छल धान की कीमत 1121 को दे रही टक्कर, जानिए मंडियों में क्या चल रही है कीमत

 
1401 Dhan Price : 1401 मुच्छल धान की कीमत 1121 को दे रही टक्कर, जानिए मंडियों में क्या चल रही है कीमत

1401 Dhan Price : मुच्छल धान की कीमतों ने इस बार किसानों को काफी लाभ दिया है। किसानों को एक एकड़ में 1 लाख से ज्यादा की इनकम हो रही है। 1401 मुच्छल बासमती धान की कीमत किसानों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। कई साल बाद किसानों को फिर से बासमती धान की वह कीमत मिल रही है। हालांकि, किसानों को अभी भी और अधिक कीमत की उम्मीद है, जो होनी चाहिए। 


मांग में दिख रही बढ़ौतरी 
1401 मुच्छल धान की कीमत आगे इसी तेजी के साथ रह सकती है। धान का भाव मांग पर काफी निर्भर करता है और इस बार 1401 मुच्छल धान की मांग लगातार बनी हुई है। वहीं, चावल की कीमत भी इस बार तेज बनी हुई है। 1401 का भाव काफी अच्छा होने की उम्मीद है आगे और बढ़ सकती है। कंबाइन से कटी 1401 मुच्छल धान की कीमत भी काफी अच्छी मिल रही है। बता दें कि यह किस्म ऐसी है, जिसे हाथ से कटाई के बाद झाड़ने में काफी मेहनत होती है, ऐसे में कंबाइन से यह कटी अच्छी मिलती है। 

मंडियों में 1401 धान भाव क्या चल रहा है

मंडी नाम भाव
फतेहाबाद मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 5110 रुपये प्रति क्विंटल
रतिया मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 5011 रुपये प्रति क्विंटल
टोहाना मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 5020 रुपये प्रति क्विंटल
समाना मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4890 रुपये प्रति क्विंटल
नाभा मुच्छल (कंबाइन) मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4905 रुपये प्रति क्विंटल
कोटकपूरा मंडी में 1401 मुच्छल धान की कीमत 4725 रुपये प्रति क्विंटल

  
 

धान मंडी से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs
हाथ से कटी 1401 धान की कीमत क्या चल रही है?
हाथ से कटी 1401 धान की कीमत करीब 5000 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। 


कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत क्या चल रही है?
कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत करीब 4800 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है। 

हाथ से कटी 1401 धान की कीमत कितनी बढ़ सकती है?
हाथ से कटी 1401 धान की कीमत 5200 से 5500 रुपये तक जाने की संभावना बन रही है।

कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत कितनी बढ़ सकती है?
कंबाइन से कटी 1401 धान की कीमत 4900 से 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक जाने की संभावना बन रही है।

1401 मुच्छल चावल की कीमत क्या चल रही है?
मुच्छल धान के चावल की कीमत 10250 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है, जिसमें 50 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है।