1509 Dhan Ka bhav: धान 4065 रुपये तक पहुंचा, इन मंडियों में रहा सबसे तेज रेट, देखें 15 सितंबर 2026 के ताजा भाव
Paddy Mandi bhav Today: धान की मंडियों में इन दिनों 1509 किस्म की आवक बढ़ने के साथ किसानों की नजर रोजाना के भाव पर बनी हुई है। 15 सितंबर को अलग-अलग मंडियों में धान 1509 के भाव में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। कुछ मंडियों में रेट 3900 रुपये के पार पहुंचा, जबकि सबसे ऊंचा भाव टोहाना मंडी में 4065 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं हाथ और कंबाइन से बिकने वाले धान के भाव में भी साफ अंतर देखने को मिला।
15 सितंबर को टोहाना में धान 1509 का भाव 3750 से 4065 रुपये प्रति क्विंटल रहा। हापुड़ मंडी में हाथ से बिकने वाले 1509 का रेट 3900 से 3951 रुपये और कंबाइन वाले धान का 3750 से 3851 रुपये रहा। औरंगाबाद में 1509 के भाव 3700 से 3951 रुपये और कैथल में 3750 से 3940 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
सोनीपत मंडी में धान 1509 का भाव 3400 से 3925 रुपये रहा। सिरसा में 3700 से 3911 रुपये, छर्रा में हाथ का भाव 3750 से 3901 रुपये और कंबाइन का 3570 से 3701 रुपये रहा। लाडवा में 3650 से 3950 रुपये, नरेला में 3700 से 3927 रुपये और जहांगीराबाद में हाथ का 3750 से 3876 रुपये तथा कंबाइन का 3600 से 3840 रुपये तक भाव रहा।
मथुरा में धान 1509 का रेट 3700 से 3860 रुपये और अमृतसर में 3400 से 3775 रुपये प्रति क्विंटल रहा। करनाल में 3650 से 3865 रुपये, घरौंडा में 3670 से 3882 रुपये, पेहोवा में 3700 से 3825 रुपये और निसिंग में 3700 से 3900 रुपये तक भाव दर्ज किया गया। वहीं इंद्री में 3650 से 3865 रुपये और गंगोह में 3650 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल का भाव रहा।
गढ़मुक्तेश्वर में धान 1509 का हाथ वाला भाव 3700 से 3851 रुपये और कंबाइन वाला भाव 3200 से 3751 रुपये रहा। इसी मंडी में आरएस10 का भाव हाथ से 2800 से 3031 रुपये और कंबाइन से 2400 से 2800 रुपये रहा। सरबती धान 2800 से 3000 रुपये और सुपर 52 का भाव 2700 से 3100 रुपये तक रहा।
अन्य मंडियों की बात करें तो बुलंदशहर में 1509 का भाव 3600 से 3831 रुपये, बिलासपुर में 3400 से 3600 रुपये, समालखा में 3650 से 3861 रुपये, होडल में 3500 से 3700 रुपये, कोसी में 3550 से 3771 रुपये, अलीगढ़ में 3600 से 3820 रुपये और खैर में 3600 से 3801 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चंदौसी मंडी में आरएस10 धान का हाथ वाला भाव 2800 से 2955 रुपये और कंबाइन वाला 2600 से 2850 रुपये रहा। गदरपुर में पीआर73 का भाव 1900 से 1925 रुपये, पीआर31 का 1980 से 2025 रुपये और पीआर26 का 2000 से 2060 रुपये रहा। भाजोई में आरएच10 का भाव 2600 से 2970 रुपये और संभल में कंबाइन आरएच10 का भाव 2700 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
