1509 Paddy Rate: धान के भावों में उछाल, जानिए हरियाणा, UP और मध्य प्रदेश में 1509 धान के ताजा रेट
Paddy Mandi Bhav Today: धान मंडियों में 22 अक्टूबर को अलग-अलग किस्मों के भाव में अंतर देखने को मिला। हरियाणा की टोहाना मंडी में 1509 धान 4475 रुपये और रतिया में 4451 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। सिरसा मंडी में 1509 धान का भाव 4432 रुपये तक रहा, जबकि समालखा में 1121 धान का भाव 5451 रुपये हाथ में दर्ज किया गया। कैथल मंडी में 1401 धान 4900 रुपये तक पहुंचा।
उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी धान की अच्छी कीमतें देखने को मिलीं। खुर्जा में 1509 धान हाथ से 4550 रुपये तक बिका, जबकि जहांगीराबाद में इसी किस्म का भाव 4551 रुपये तक रहा। बुलंदशहर में 1509 धान हाथ का भाव 4500 रुपये दर्ज किया गया। गढ़मुक्तेश्वर, कोसीकलां, होडल और एटा जैसी मंडियों में भी 1509 धान का कारोबार हुआ। मध्य प्रदेश की डबरा और अशोकनगर मंडियों में भी धान के भाव सामने आए।
हरियाणा की मंडियों में धान के भाव
टोहाना मंडी में 1509 धान 4000 से 4475 रुपये और 1401 धान 4800 से 5220 रुपये प्रति क्विंटल बिका। करनाल में 1509 धान का भाव 3700 से 4025 रुपये रहा। रतिया मंडी में 1509 धान 4000 से 4451 रुपये, PB-1 धान 4300 से 4631 रुपये और 1401 धान 4800 से 5011 रुपये तक बिका।
समालखा मंडी में 1718 धान का हाथ भाव 4801 रुपये और 1121 धान का भाव 5451 रुपये रहा। कैथल में 1401 धान 4900 रुपये, 1718 धान हाथ 4810 रुपये और PR14 धान 2825 रुपये दर्ज किया गया। सिरसा मंडी में नया 1847 धान 3400 से 3950 रुपये, 1509 धान 3800 से 4432 रुपये और PB-1 धान 4200 से 4671 रुपये तक बिका।
नरेला मंडी में 1509 धान का कंबाइन भाव 4272 रुपये और हाथ का भाव 4500 रुपये रहा।
उत्तर प्रदेश की मंडियों में धान के भाव
होडल मंडी में 1509 धान 4000 से 4400 रुपये, गढ़मुक्तेश्वर में 3800 से 4377 रुपये, एटा में 3700 से 4200 रुपये और कोसीकलां में 3800 से 4351 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। संभल मंडी में 1509 धान कंबाइन 3800 से 4300 रुपये और RS10 धान हाथ 3400 से 3500 रुपये रहा।
तिलहर मंडी में 1509 धान कंबाइन 3400 से 3800 रुपये, ताज धान 2800 से 3100 रुपये, RS10 धान 2600 से 2700 रुपये, 26/26 धान 2000 से 2250 रुपये और मोटा धान 1700 से 1800 रुपये तक बिका।
डिबाई मंडी में 1509 धान कंबाइन 4100 रुपये और हाथ 4500 रुपये रहा। सरबती धान 3650 रुपये तथा सुगंधा 3750 रुपये दर्ज किया गया। मैनपुरी मंडी में 1509 धान कंबाइन 3850 से 3900 रुपये, 1847 धान 3500 रुपये, 26/26 धान 1850 रुपये, सुगंधा 3000 से 3100 रुपये और ताज धान 3300 से 3500 रुपये तक बिका।
खुर्जा मंडी में 1509 धान कंबाइन 4200 रुपये और हाथ 4500 से 4550 रुपये रहा। सरबती धान 3600 रुपये दर्ज किया गया। बुलंदशहर में 1509 धान कंबाइन 4400 रुपये, हाथ 4500 रुपये और सरबती 3650 रुपये रहा।
जहांगीराबाद मंडी में 1509 धान कंबाइन 3900 से 4211 रुपये और हाथ 4400 से 4551 रुपये तक बिका। RS10 धान 2900 से 3200 रुपये, सुपर 52 धान 3800 से 3900 रुपये और सरबती 3400 से 3601 रुपये रहा। मिलक रामपुर मंडी में 1509 धान कंबाइन 3700 से 4150 रुपये और सरबती धान 3200 से 3650 रुपये तक बिका।
मध्य प्रदेश की मंडियों में धान के भाव
डबरा मंडी में 1509 धान का भाव 3800 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल रहा। अशोकनगर मंडी में 1718 धान कंबाइन 4400 से 4550 रुपये और 1509 धान कंबाइन 4150 से 4380 रुपये तक बिका।
