18 se 23 September Mausam : 18 से 23 सितंबर तक किस राज्य में कब होगी बारिश, IMD ने अपडेट किया जारी
HR Breaking News (18 to 23 September Weather alert) भारत मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि 19 सितंबर 2026 के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून (Monsoon Alert) की वापसी शुरू हो जाएगी। इसको लेकर मौसम अनुकूल बना हुआ है। 19 सितंबर के आसपास अंडमान सागर और उसके आसपास के क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसकी वजह से बड़े स्तर पर बारिश भी देखने को मिलेगी। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम (24 Hours weather)
पिछले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है। सबसे ज्यादा बारिश (bharat me barish) एक बार फिर से सिक्किम में हुई है, जहां बहुत अधिक बारिश लोगों को झेलनी पड़ी है। यहां 210 एमएम से भी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं जम्मू कश्मीर में भी काफी तेज बारिश हुई, जहां 120 से 200 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
वहीं, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, झारखंड, तमिलनाडु में भी बारिश दर्ज की गई। इन इलाकों में 70 से 110 एमएम तक कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। कुछ स्थानों पर बारिश कम भी दर्ज की गई है।
उत्तर पश्चिम भारत में कैसा रहेगा अगले 6 दिन का मौसम (6 din ka mausam)
भारत मौसम विभाग (IMD Weather alert) की तरफ से 17 सितंबर से 18 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर बारिश और आंधी तूफान व बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, 17 सितंबर के दौरान पंजाब में काफी ज्यादा इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है और आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम (barish kab hogi) बारिश और आंधी तूफान व बिजली गिरने की संभावना है। इसमें हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान शामिल है, जहां अगले 24 घंटे बारिश होने की संभावना है। उसके बाद आने वाले दिनों के लिए फिलहाल यहां के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मध्य भारत में कैसा रहेगा 23 सितंबर तक का मौसम
मध्य भारत में भी 23 सितंबर तक के मौसम को लेकर पूर्वानुमान (IMD Weather Forecast) जारी किया गया है। 23 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और 19 से 23 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में व्यापक तौर पर बारिश और आंधी तूफान व बिजली गिरने की संभावना है। 17 से 21 सितंबर तक विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना बन रही है। 17 और 18 सितंबर (18 September ka mausam) को पूर्वी मध्य प्रदेश व 22 और 23 सितंबर को विदर्भ तो 18 से 23 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश होने की संभावना है और इस दौरान आंधी तूफान व बिजली गिरने की भी संभावना है। 20 से 23 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है जोकि बिखरी तौर पर देखने को मिल सकती है।
पूर्वी भारत में 23 सितंबर तक का मौसम (IMD Weather latest update)
भारत मौसम विभाग की तरफ से 23 सितंबर तक पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में काफी बड़े स्तर पर बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 17 से 20 सितंबर और 23 सितंबर को पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। वहीं 21 से 23 सितंबर तक उड़ीसा में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। 20 से 23 सितंबर तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तो 21 और 22 सितंबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में बारिश (barish ka alert) होने की संभावना है।
17 से 23 सितंबर के दौरान बिहार और झारखंड में, 17 से 20 सितंबर के दौरान उड़ीसा में कुछ इलाकों में बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 18 से 20 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है। 18 सितंबर को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है। वहीं 17 और 18 सितंबर को बिहार में बारिश का अलर्ट है। 17, 18 और 23 सितंबर को ओडिशा में भी बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम (Bharat me barish ka alert)
भारत मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में लगभग सभी जगह बड़े स्तर पर बारिश होने की संभावना है। 17 सितंबर के लिए अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय में अलर्ट जारी किया गया है तो 19 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है। 18 से 23 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 17 और 18 सितंबर से 20 से 23 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 17 और 18 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, 17 से 21 सितंबर के दौरान असम व मेघालय, 17 और 19 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में कुछ इलाकों में आंधी तूफान व बिजली गिरने की घटनाएं भी संभावित है।
पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम (IMD Mausam Update Today)
भारत मौसम विभाग की तरफ से पश्चिम भारत के लिए भी अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां कोंकण और गोवा में 17 सितंबर और 20 और 23 सितंबर को लगभग पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार मध्य महाराष्ट्र में 21 से 22 सितंबर, मराठवाड़ा में 22 सितंबर, गुजरात में 17 से 19 सितंबर, सौराष्ट्र और कच्छ में 17 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। कोंकण और गोवा में 18 और 19 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है तो मध्य महाराष्ट्र में 17 से 20 सितंबर और फिर 23 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा में भी 17 से 21 सितंबर और फिर 23 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं गुजरात में 20 से 23 सितंबर तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है जो बढ़कर 50 किलोमीटर तक की रफ्तार भी ले सकती हैं।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (IMD Weather Alert Update)
भारत मौसम विभाग की तरफ से तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 17 से 23 सितंबर तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना में 17 से 19 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 17 से 18 सितंबर तक इसी प्रकार का मौसम रह सकता है। बात करें केरल और माहे और लक्षद्वीप की तो यहां भी 23 सितंबर तक लगभग सभी जगह पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में 20 से 23 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 19 से 23 सितंबर के दौरान व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से 17 और 18 सितंबर के लिए केरल और माहे में गर्मी और उमस के मौसम की स्थिति रहने की भी संभावना जताई गई है। वहीं मछुआरों के लिए 19 सितंबर तक सोमालिया के तटों के साथ उससे दूर और दक्षिण पश्चिमी अरब सागर के कुछ हिस्सों में अरब सागर से सटे इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
