hrbreakingnews.com

28 October Mausam : आएगा चक्रवाती तूफान! दिल्ली, हरियाणा-पंजाब, UP, MP, बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश 

28 October Mausam : देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक्टिव मौसम प्रणाली के चलते देश के विभिन्न राज्यों में आंधी तूफान के साथ जमकर बदल बरसेंगे। यूपी, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार समेत देश के 10 राज्यों में चक्रवर्ती तूफान आने की संभावना है। 

 
28 October Mausam : आएगा चक्रवाती तूफान! दिल्ली, हरियाणा-पंजाब, UP, MP, बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवर्ती तूफान ऑर्नब के कारण 27 अक्टूबर को दक्षिण मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात होने का जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश और उड़ीसा (Orissa ka Mausam) में कुछ जगहों पर भीषण बरसात होगी। वहीं तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के आसपास के इलाकों में आज मौसम बिगड़ेगा।


दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ का मौसम - 


मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा (Haryana ka Mausam), चंडीगढ़ में 28 से 30 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्य में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 29 और 30 अक्टूबर को 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। पंजाब में 28 से 30 अक्टूबर के बीच कुछ जगह पर बरसात देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश में भी इस हफ्ते बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बरसात होने के आसार हैं। 


यहा चलेगी 125 की स्पीड से आंधी - 

बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली के मजबूत होने से समुद्र में स्थिति गंभीर हो सकती है। आईएमडी (IMD Rain Alert) के अनुसार, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 27 और 28 अक्टूबर को समुद्र की स्थिति गंभीर रहने की आशंका है। आंध्र प्रदेश और यनम के तटों के पास आज तेज आंधी चलेगी। 28 अक्टूबर की सुबह पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। 

उत्तर प्रदेश में तेज होगी बारिश की गतिविधियां -


उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को बहुत तेज बरसात होने की संभावना जताई है। 31 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी। 


पश्चिमी UP, उत्तराखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम - 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP me Barish) में भी मौसम बिगड़ रहा है। 29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में 2931 अक्टूबर के दौरान झमाझम बारिश होगी, जबकि 30 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में 29 अक्टूबर को बदल बरसेंगे। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हफ्ते के आखिरी दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है। 

पूर्वी भारत में बदलेगा मौसम - 

पूर्वी भारत के राज्यों में कई दिनों से बारिश जारी है। मौसम विभाग में झारखंड (Jharkhand weather) में 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज- चमक और आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। बिहार में 29 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 29 से 31 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 28 और 29 अक्टूबर को बरसात होने की संकेत मिल रहे हैं। वहीं अप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 और 30 अक्टूबर को तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में अति भारी बरसात होने से जल भराव होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 

छत्तीसगढ़ और विदर्भ होगी तेज बारिश - 

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ka Mausam) और विदर्भ में आज जोरदार बरसात होगी। कुछ जगहों पर भारी तो कहीं हल्की बरसात दर्ज की जा सकती है। 28 और 29 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर और उत्तर छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को अति भारी बरसात होने की संभावना है। इस दौरान मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। 

विदर्भ और मध्य प्रदेश में मूसलाधार बरसात - 


विदर्भ में 28 से 30 अक्टूबर के बीच मूसलाधार बरसात (Rain Alert) होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 से 30 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। यहां 29 अक्टूबर को कई जगहों पर अति भारी बरसात हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश में भी 28 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की बरसात होगी जिससे मौसम कूल बना रहेगा। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 27 से 30 अक्टूबर के दौरान गरज- चमक के साथ हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र में 28 और 29 अक्टूबर के अलावा 31 अक्टूबर को भी बारिश होगी। 


पूर्वोत्तर भारत में छाएंगे काले बादल - 

पूर्वोत्तर भारत में काले बादल छाए हुए हैं। असम (Assam ka Mausam) और मेघालय में 27 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि कुछ जगहों पर 29 से 31 अक्टूबर के बीच भारी बरसात होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 से 29 अक्टूबर के बीच तेज बारिश आने का अनुमान है। इन राज्यों में 28 अक्टूबर को बरसात हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की बरसात होगी।