home page

Aaj Ka Mausam : होली के दिन बदला मौसम, इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Today : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक बार फिर से मौसम बदल गया है। यहां पर झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आज के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा।

 | 
Aaj Ka Mausam : होली के दिन बदला मौसम, इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

HR Breaking News (Rain Alert) होली के दिन ही मौसम ने करवट बदल ली है। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए बताया है कि अब देश के कुछ राज्यों में बारिश (Rain Alert Today) होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को दौबारा से ठंड का अहसास होगा। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं कि किन किन राज्यों में बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।

 

 

बारिश होने की वजह से गिरेगा तापमान 

जम्मू, कश्मीर और ल‌द्दाख में अब एक बार फिर से मौसम का रूख बदल गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब देश के 5 राज्यों में बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान (weather Update) में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि ये इस सीजन की अंतिम बरसात होगी। इसके बाद लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाएगा। खबर के माध्यम से जानिये आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

इन राज्यों में जारी बारिश का अलर्ट-

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू, कश्मीर और ल‌द्दाख में 4 से 9 मार्च के दौरान बारिश होगी। साथ ही में हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 मार्च के हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। असम और मेघालय (Meghalya weather News) में 4 मार्च को गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 8 और 9 मार्च को बारिश और बादल गरजने का अलर्ट जारी किया गया है।


साथ ही साथ सिक्किम में 4 मार्च तक कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। 4 और 5 मार्च को कोंकण के कुछ इलाकों में गर्मी बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। 4 से 6 मार्च के दौरान गुजरात (Rain Alert) राज्य के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की प्रबल संभावना लगाई जा रही है। इसके बाद तापमान में बढ़ौतरी होगी और फिर से गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाएगा।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम-

दिल्ली में आज यानी 4 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। साथ ही में होली पर बारिश को लेकर किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि 5 मार्च से तापमान (Delhi Weather) में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही दोपहर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसकी वजह से, प्रदूषण से काफी ज्यादा राहत मिल जाएगी। आने वाले दिनों में एक्यूआई में भारी गिरावट दर्ज किये जाने की उम्मीद है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस (Delhi Weather Today) तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यूपी के मौसम को लेकर जारी ये अपडेट-

उत्तर प्रदेश में आज यानी 4 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना लगाई जा रही है। होली के मौके पर बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं लगाई जा रही है। हालांकि 5 मार्च से गर्मी परेशान करने लग जाएगी। जिन जिलों में तापमान में बढ़ोतरी (UP Ka Mausam) देखने को मिलेगी उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, बरेली, बांदा, हमीरपुर, महोबा, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, बलिया और मऊ को शामिल किया गया है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस (Uttar Pardesh Weather) वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

बिहार में मौसम को लेकर ये हैं अपडेट-

बिहार में आज यानी 4 मार्च को मौसम साफ बना रहने की संभावना है। सीमांचल के इलाकों में बादल छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं मध्यम गति की हवा चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 12 जिलों में तापमान (Bihar Ka Mausam) बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें पटना, नवादा, बक्सर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, सीवान, समस्तीपुर और दरभंगा को शामिल किया गया है। पटना में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान (Bihar weather Forecast) 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

उत्तराखंड के मौसम का हाल-

उत्तराखंड में होली के मौके पर बारिश नहीं होगी हालांकि 8 और 9 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ (Uttrakhand ka mausam) और रुद्रप्रयाग को शामिल किया गया है। साथ ही में देहरादून में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

राजस्थान के मौसम को लेकर जारी अपडेट-

होली के मौके पर राजस्थान में गर्मी बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है। उनमें अजमेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर और बारां शामिल (Rajasthan ka mausam) किया गया है। इस दौरान गर्म हवाएं भी चल सकती है। वहीं, जयपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।


मध्य प्रदेश में चलेगी 10 से 12 किलोमीटर तक चलेंगी हवाएं-

मध्य प्रदेश में आज होली के मौके पर मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। दिन में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। साथ ही में कुछ जिलों में तापमान बढ़ने वाला है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें खजुराहो, (Madhya pradesh weather) छतरपुर, ग्वालियर, कटनी, विदिशा, दतिया, सीधी और खरगोन को शामिल किया गया है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।