home page

वायु प्रदुषण के बाद अब कोहरे ने किया आक्रमण, जानिए हफ्तेभर का मौसम

Delhi-NCR weather: आपको बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग ने ये अपडेट दिया हैं कि दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने वाली है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह-शाम की ठंड के साथ पुरे दिन की ठंड में होगी तेजी, आइए जानते हैं हफ्तेभर का मौसम...
 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का ट्रेंड लगातार बदल रहा है। अब तक सुबह-शाम ही ठंड पड़ रही थी, लेकिन अब दिन में भी इसका अहसास होना शुरू हो गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के दूर जाने के बाद अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। अगले पांच से छह दिनों में इनमें और अधिक गिरावट आएगी। इसके बावजूद अभी दिन के समय जैकेट पहनने की जरूरत महसूस नहीं होगी। कड़ाके की ठंड के लिए अभी और इंतजार बाकी है।


इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। यह सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 49 से 98 प्रतिशत तक रहेगा। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 22 से 24 नवंबर तक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास रहेगा। 25 और 26 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक सिमट सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहेगा।


नवंबर में मौसम में बहुत बदलाव के आसार नहीं -
स्काईमेट के अनुसार सोमवार से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। अब अगले करीब छह से सात दिनों तक राजधानी के आसपास कोई वेदर सिस्टम डिवेलप नहीं हो रहा है। नवंबर की शुरुआत इस साल 15 डिग्री के आसपास से हुई थी। संभावना है कि नवंबर के आखिर तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास रहेगा। अभी राजधानी में मिश्रित हवाएं आ रही हैं। इनका कुछ खास पैटर्न नहीं है। लगभग सभी दिशाओं से हवाएं आ रही हैं। अभी छह से सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।


श्रीनगर में तापमान जीरो डिग्री से नीचे -
इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद पहाड़ों के मौसम में ठंड और बढ़ गई है। श्रीनगर का तापमान इस सीजन में पहली बार जीरो डिग्री से नीचे पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान -0.8 रहा। आमतौर पर नवंबर के तीसरे हफ्ते के आसपास ही श्रीनगर का तापमान जीरो से नीचे पहुंचता है। 2022 में 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान जीरो से नीचे गया था।

आमतौर पर श्रीनगर का तापमान जब जीरो के आसपास चला जाता है, तो वह तब तक नहीं बढ़ता जब तक कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव न हो जाए। काजीगुंड का न्यूनतम तापमान भी सोमवार को -0.4 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक ठंड मनाली में चल रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री है। यह श्रीनगर के बाद ही जीरो डिग्री पर पहुंचता है।