20 दिन के भीतर एक और तुफान देगा दस्तक, अकवान से इन जिलों में होगी बारिश
HR Breaking News (Weather Updates) मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर पहले ही अलर्ट किया है, अकवान का नाम दिया गया है। आईएमडी (Weather Updates) के अनुसार अकवान चक्रवाती तूफान से कई राज्यों के मौसम में अच्छा-खासा बदलाव आएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए चक्रवाती तूफान से किन राज्यों में मौसम में बदलाव आ सकता है।
जानिए क्या है अकवान तूफान
बंगाल की खाड़ी में तीन हफ्ते के अंदर ही तीसरा चक्रवर्ती तूफान (akwan storm kya hai) बनने की संभावना दिख रही है। बीते दिनों वहां एक वायुमंडलीय डिप्रेशन बन गया है।आईएमडी के अनुसार यह सोमवार को चक्रवती तूफान और 17 नवंबर को गंभीर चक्रवर्ती तूफान में तब्दील हो सकता है, जिसे अकवान नाम दिया जा सकता है।
25 से कम दिन में तीसरा चक्रवर्ती तूफान
जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा 13 साल बाद हो रहा है, जब 25 से कम दिन में बंगाल की खाड़ी में तीसरा चक्रवर्ती तूफान (Cyclonic storm in Bay of Bengal) बनने के संभावना दिख रही है। इससे पहले 2013 में 19 नवंबर को हेलेन, 23 नवंबर को लहर और 6 दिसंबर को माडी तूफान खाड़ी में बने थे। उससे पहले उसी वर्ष अक्टूबर में इसी खाड़ी में फाइलिन तूफान भी आया था।
अक्टूबर से दिसंबर के बीच बने 4 तूफान
अक्टूबर से दिसंबर के बीच 4 तूफान बने थे। आईएमडी के अनुसार नया सिस्टम दक्षिण पूर्वी और उससे लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन (Depression in Bay of Bengal) के रूप में एक्टिव है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। 18 से 21 नवंबर के बीच तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि डिप्रेशन एक तेज लो प्रेशर सिस्टम है।
डिप्रेशन से हवा की रफ्तार
डिप्रेशन से सतह पर लगातार चलने वाली हवा की रफ्तार 17 से 33 नॉट के बीच रहती है। तूफान के आहट के बीच ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में अलर्ट (Odisha government alert) जारी किया है।
तटीय और दक्षिणी इलाकों में बचाव के लिए तैयारियां भी शुरू की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अभी तूफान (Storm in Bay of Bengal) का सटीक मार्ग और तट पर लैंडफॉल का स्थान तय नहीं हो सकता है। आगामी 24 घंटे में यह होगा। मौसम विभाग ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से सतर्क रहने की जानकारी दी है।
