hrbreakingnews.com

bajra ka bhav : हरियाणा में 125 रुपये बढ़ी बाजरे की कीमत, सरकार भावांतर के देगी 600 रुपये

bajra ka bhav : बाजरे की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पिछले काफी दिनों से बाजरे की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और हाल ही में सरकार ने बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य (bajra MSP) में बदलाव कर दिया है। पिछले साल के मुकाबले बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य  (MSP Hike) में 125 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं। 

 
bajra ka bhav : हरियाणा में 125 रुपये बढ़ी बाजरे की कीमत, सरकार भावांतर के देगी 600 रुपये

HR Breaking News - (bajra ka mandi rate)। देशभर की मंडियों में बाजरे की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। खरीफ का सीजन चल रहा है और बाजरे की कटाई शुरू हो गई है। मंडियों में बाजरे की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इस बीच किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Bajra MSP Update) में 125 रुपए की बढ़ोतरी की है। हरियाणा में इस बार किसानों को बाजरे का सरकारी रेट 2,900 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा।

सरकार भावांतर के देगी 600 रुपये

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को बाजार खरीद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुरूप भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस समय खुले बाजार (aaj ka mandi rate) में बाजरे की कीमत लगभग 2235 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। ऐसे में यह 2900 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुकाबले 665 रुपए कम रेट है, लेकिन सरकारी खरीद का भाव 2300 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। ऐसे में भावांतर भरपाई की सीमा 600 रुपये तक रखी जाएगी।

बाजरे के MSP में 125 रुपये की बढ़ौतरी - 

पिछले साल बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) 2775 रुपए प्रति क्विंटल था। इस बार सरकार ने बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य में 125 रुपए की बढ़ोतरी की है। पिछले साल भावांतर भरपाई के लिए 575 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किए गए थे। इस बार प्रति क्विंटल 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्य से कम भाव का बाजार हरियाणा में लाकर बेचे की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। ताकि बाजरे की कीमतों में असर नए पड़े और किसानों को सही रेट मिल सके।


साल दर साल इतना बढ़ा बाजरे का MSP - 


जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 4 साल में बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य (bajra ka bhav) में 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2023-24 के लिए सरकार ने बाजरे का MSP 2500 रुपये क्विंटल तय किया था। इसके बाद साल 2024-25 के लिए बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2625 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया। साल 2025-26 के लिए बाजरे का MSP 2775 रुपए प्रति क्विंटल रहा। अब सरकार ने इसमें 125 रुपए की बढ़ोतरी की है और बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2900 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।