hrbreakingnews.com

23 से 27 नवंबर के बीच 8 से ज्यादा राज्यों में होगी बारिश, 60 की स्पीड से चलेगी हवा 

Mausam Update - नवंबर का महीना खत्म होने के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी शुरू होने से मैदानी इलाकों में तापमान नीचे आया है और सुबह के समय धुंध भी नजर आने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक 27 नवंबर तक देश के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हो सकती है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 
23 से 27 नवंबर के बीच 8 से ज्यादा राज्यों में होगी बारिश, 60 की स्पीड से चलेगी हवा 

HR Breaking News - सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है लेकिन बारिश का दौर अभी भी जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने देश के आठ से ज्यादा राज्यों में 27 नवंबर तक रुक रुककर तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश (Barish kab hogi) होने की संभावना जताई है। दक्षिण तटीय उड़ीसा और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर मौजूद चक्रवर्ती तूफान कमजोर हुआ। लेकिन इसके बावजूद इसका कई राज्यों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में होगी तेज बरसात 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 22 से 23 नवंबर और 26 से 27 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और रायल सीमा में 22 से 27 नवंबर, लक्षद्वीप में 24 नवंबर, तटीय कर्नाटक में 24 से 27 नवंबर (Novembet ka Mausam) और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 23 नवंबर और 25 से 27 नवंबर के दौरान हल्की बरसात हो सकती है।


वहीं 24 से 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में, 25 से 27 नवंबर के दौरान लक्षद्वीप में और 24 नवंबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।


पूर्वोत्तर भारत में भी आंधी और बारिश का अलर्ट -  (Mausam Update)


मौसम विभाग (Rain Alert) के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 22 से 24 नवंबर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 23 से 24 नवंबर को अलग-अलग जगह पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। 22 नवंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बहुत भारी बरसात देखने को मिलेगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है और तेज हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा बना रहेगा। 


इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा - 


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में मौसम साफ बना रहेगा। अगले एक हफ्ते तक कहीं भी तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह और शाम के समय घना कोहरा नजर आ सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 23 नवंबर, हरियाणा , दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब (Punjab weather) में भी अब कड़ाके की ठंड महसूस होगी और सूबह कोहरा छाएगा।