Bihar Ka Mausam : बिहार में 26 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट
Bihar Ka Mausam : उत्तर भारत के राज्य में काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। कुछ एक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है। बिहार में अब एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि बिहार में 26 अक्टूबर 2026 से बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा। चलिए खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - बिहार में इस समय बारिश का दो रख चुका है और ठंड का असर बढ़ने लगा है। फिलहाल राज्य के किसी भी जिले में आंधी तूफान और अति भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग (weather update) के मुताबिक, 21 अक्टूबर को राज्य के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। राजधानी पटना में भी मौसम शुष्क रहा और दिन के समय धूप खिली रही।
बिहार में इस दिन होगी बारिश - (kal ka mausam)
आज 22 अक्टूबर को बिहार (bihar me barish) के सभी 38 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। अगले कुछ दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि 26 और 27 अक्टूबर को पटना और आसपास के कुछ जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
पटना में आज कैसा रहेगा मौसम - (aaj ka mausam)
राजधानी पटना (Patna ka mausam) में आज मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी और हल्की गर्मी का एहसास होगा। हालांकि शाम ढलते ही तापमान में गिरावट आएगी और ठंड महसूस होने लगेगी। मौसम विभाग (Mausam Update) ने आज पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। कुछ अन्य पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज पटना में बारिश की संभावना बहुत कम है। मौसम विभाग में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
तापमान में बड़ा बदलाव -
21 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण में सबसे ज्यादा 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। पटना में 32.8 डिग्री सेल्सियस, गया में 31 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 34 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में 30.4 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।
25 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (barish kab hogi) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी में 22 से 25 अक्टूबर तक का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। 25 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन मौसम बिल्कुल साफ बना रहेगा।
26 और 27 अक्टूबर को होगी बारिश -
आज 22 अक्टूबर को बिहार (Bihar Mausam Update) के किसी भी जिले में बरसात नहीं होगी। पूरे राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 30 से 32 डिग्री के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि पटना के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 और 27 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर काले बादल नजर आएंगे और बरसात होगी।
