hrbreakingnews.com

Bihar Mausam : बिहार में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने बताया 8 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar weather update : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अब एक बार फिर से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने बिहार (Bihar Rain Alert) के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं बिहार में आठ अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा।

 
Bihar Mausam : बिहार में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने बताया 8 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। बिहार का मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बिहार के अधिकांश भागों में 1 या 2 स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बक्सर, जहानाबाद, शेखपुरा, पटना (Patna weather), भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, बांका, जमुई, भोजपुर, कैमूर, जहानाबाद में एक या दो स्थानों पर बरसात का यलो का अलर्ट जारी किया है।

वहीं पूर्वी चंपारण, रोहतास, गोपालगंज, सीवान, औरंगाबाद और नवादा में एक-दो जगहों पर अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर, गयाजी, कैमूर और पश्चिमी चंपारण में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में पूर्णिया, पटना (Patna Rain Alert), बक्सर, समस्तीपुर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश होगी।

48 घंटे में गिरेगा तापमान -

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) की वापसी प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ी ट्रफ रेखा के कारण अति भारी बारिश होगी। 3 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इस कारण बिहार (Bihar Mausam) के अधिकांश हिस्सों में लगातार हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं अति भारी बारिश होगी। 3, 4 और 5 अक्टूबर को पूरे बिहार में अधिकतम स्थानों पर बारिश होगी।

वहीं 6 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे घटकर कुछ स्थानों तक सीमित हो जाएगी। अगले 48 घंटे में राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक कमी होने का पूर्वानुमान हैं।

3 अक्टूबर को होगी बारिश -

गया, कैमूर और पश्चिम चंपारण में अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश जिलों में तेज हवा चलने और वज्रपात के आसार हैं।

4 अक्टूबर

गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सीवान, मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Weather), मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

5 अक्टूबर

पूर्वी चंपारण, गोपालगंज (Gopalganj Weather), सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई में अति भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

6 अक्टूबर

पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।