home page

Business Idea : इन पेड़ों की खेती से होगी करोड़ों की कमाई, जानिये कैसे करें शुरू

अगर आप अपना बिजनेस करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए आपके पास जमीन का होना बहुत जरूरी है। दरअसल, महोगनी के पेड़ (mahogany trees) की खेती से लाखों नहीं करोड़ों रुपये की कमाई की जा सकती है। इन पेड़ों की मार्केट में भारी डिमांड है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं पेड़ों को लगाने में कितना खर्चा आएगा। 
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। अगर आप अपने बिजनेस की शुरुआत करना चाहे हैं लेकिन आपके पास कोई बिजनेस आईडिया नहीं ही है तो हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया (Business Idea) की जानकारी देने वाले हैं, जिसे आप कम लागत में शुरू करके मोटी कमाई कर सकते है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं महोगनी पेड़ की खेती की, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास खेती की जमीन होना जरुरी है, यह एक ऐसा पेड़ है जिसकी खेती से आप करोड़ों की कमाई कर सकते हैं। 


इस पेड़ की लकड़ी का उपयोग जहाज तैयार करने के लिए किया जाता है, जिसके लिए इसकी कीमत अधिक होती है। महोगनी के पेड़ की लकड़ी ही नहीं बल्कि इस पेड़ के बीज, छाल और पत्तियां भी बेचकर अच्छा मुनाफ़ा कमाया जा सकता है, ऐसे में अगर आप भी इस बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं इसे शुरू करने और इससे मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी।

Bank Account : खाताधारक की मौत के बाद किसे मिलता है बैंक खातें में रखा पैसा? अधिकतर को नही है जानकारी

जाने कैसे होते हैं महोगनी के पेड़


महोगनी का पेड़ (mahogany trees Business) 40 से 200 फ़ीट की लंबाई तक लंबे होते हैं, इस पेड़ की लकड़ी काफी लंबे समय तक उपयोग में लाई जाती है। यह लकड़ी लाल और भूरे रंग की होती है, जिसपर पानी का कोई असर नही होता।


वैज्ञानिकों की माने तो यह पेड़ 50 डिग्री सेल्शियस के तापमान को सहने की क्षमता रखता है। इस पेड़ की खेती में काफी समय लगता है, जिसके लिए खेती करने वाले किसानों को धैर्य की जरुरत होती है, क्योंकि इस पेड़ का मुनाफा पौधा लगाने के 12 साल बाद मिलता है। पेड़ के तने के अलावा इसके बीज, छाल और पत्तियों के भी बाजार में अच्छे रेट मिल जाते हैं।


कहाँ उगाये जाते हैं ये पेड़


इन पेड़ो को उगाने के लिए आपके पास उपजाऊ मिटटी होनी जरुरी है, ऐसी जगह जहाँ हवाएं कम चलती हो, क्योंकि यह पेड़ लंबे होते हैं और इनकी जड़े कम गहरी होती है। इन पेड़ों के लिए जल निकासी का उचित इंतजाम और नार्मल पीएच लेवल वाली जमीन की जरूरत होती ही। पहाड़ों पर इनकी खेती करना मुश्किल होता है, इसलिए पहाड़ों को छोड़कर इन्हे किसी भी जगह उगाया जा सकता है।

UP News : यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, इस शहर में बनेगा देश का पहला WhatsApp पार्क

महोगनी की लकडी का उपयोग


महोगनी के पेड़ को पूरी तरह तैयार होने में 10 से 12 साल का समय लग जाता है, जिसके बाद इसकी लकड़ी को बेचकर अच्छ पैसा कमाया जा सकता है। इस पेड़ की लकड़ी का उपयोह जहाज बनाने, कीमती फर्नीचर, सजावट और मूर्तियां आदि तैयार करने में किया जाता है। इतना ही नहीं महोगनी की पत्तियों और बीजों के तेल से मच्छर भगाने वाले उत्पाद और कीटनाशक भी बनाए जाते हैं, इसके साथ ही इसे पेंट, वार्निश और साबुन आदि बनाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

इतनी होगी कमाई


महोगनी की लकड़ी की बात करें तो यह लकड़ी एक हजार रूपये प्रति किलो की दर से बिकती है, यानी तकरीबन 2000 से 2200 रूपये प्रति क्यूबिक फ़ीट थोक में यह लकड़ियां बिकती है। ऐसे में एक अनुमान के अनुसार एक एकड़ में इसकी खेती करने पर आपको इससे डेढ़ से दो करोड़ रूपये तक का मुनाफा हो सकता है।