home page

Delhi-NCR में बदलते मौसम ने कराया ठंड का एहसास, बरसात को लेकर भी IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR weather : मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई इलाकों में बरसात का दौर देखने को मिला है। बरसात की वजह से कई जगहों पर फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की तरफ से अब फिर दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर जारी हुए इस अपडेट के बारे में पूरी जानकारी।
 | 
Delhi-NCR में बदलते मौसम ने कराया ठंड का एहसास, बरसात को लेकर भी IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News - (Delhi NCR weather) मानसून की विदाई के बाद एक बार मौसम पूरी तरह से खुल गया था लेकिन अब फिर दोबारा मौसम करवट लेता जा रहा है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का दौर चला हुआ है। बीते कल भी दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बरसात नजर आई जिसकी वजह से इलाके में गुलाबी ठंड का एहसास देखने को मिला। ठंडी हवाओं के साथ हुई बरसात ने पूरे इलाके में ठंड ला दी है। अब फिर मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली एनसीआर के मौसम (Delhi NCR weather) को लेकर बाद अपडेट जारी किया गया है तथा बारिश से जुड़ा अलर्ट भी जारी किया है।

 

 

 

बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना


Delhi-NCR में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट आई है और हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। IMD ने कई शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी हुआ है। IMD के अनुसार, एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है।


विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट से पता चला है कि दिल्ली के सभी जिले (Weather in Delhi-NCR) ऑरेंज अलर्ट पर हैं, जबकि UP के नोएडा और ग़ाज़ियाबाद भी ऑरेंज अलर्ट पर हैं। IMD ने हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है। आज सुबह से हो रही भारी बारिश (weather updates) के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से लोगो को कई तरह की परेशानी हो रही है। 

 

 

 

दिल्ली का तापमान


बीते कल के तापमान की बात की जाएं तो दिल्ली में सोमवार (Delhi temperature) को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह न सिर्फ इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान है, बल्कि 2022 के बाद से पिछले तीन सालों में अक्टूबर का सबसे कम अधिकतम तापमान भी है। इससे पहले 8 अक्टूबर 2022 को यह 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 100 से 78 प्रतिशत के बीच रहा, जबकि शाम 5:30 बजे तक 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।