home page

भीषण गर्मी के लिए तैयार रहे हरियाणा और दिल्ली के लोग, जानिए कब बदेलगा मौसम

Haryana Delhi NCR Mosam हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए मौसम विभाग (weather department) की ओर से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा एवं दिल्ली के लोगों को कुछ दिन ओर भीषण गर्मी (scorching heat) का सामना करना पड़ेगा क्योंकि मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर इन इलाकों से हट जाएगा जिस कारण एक बार दोबारा पछुआ पवनों का चलना शुरू हो जाएगा जिस कारण गर्मी में बढ़ोतरी होने के आसार है। आइए नीचे खबर में जानते है मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट (latest w eather updates)
 
 | 
Haryana Delhi NCR Mosam भीषण गर्मी के लिए तैयार रहे हरियाणा और दिल्ली के लोग, जानिए कब बदेलगा मौसम

HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क, Mausam Ki Jankari मंगलवार को भारत के दक्षिणी हिस्से में मानसून (mansoon) गतिविधियां दर्ज की गई वहीं उत्तरी मैदानी राज्यों में भी प्री मानसून (pre mansoon) गतिविधियां देखने को मिल रही है। विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देखने को मिला। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

जिससे सम्पूर्ण इलाके में नए बादलों का फूटाव और निर्माण होता है और शाम तक सूबे में आंधी के साथ बारिश होती है। सोमवार को भी इसी कड़ी में हिसार, हांसी, भिवानी, रोहतक, सांपला ,गोहाना, चरखी दादरी, इमलोटा, छुछकवास, मानहेरू, मातनहेल, झज्जर, गन्नौर, मुरथल, बहादुरगढ़, नजफगढ़ चरखी दादरी, गुड़गांव, मानेसर, फरीदाबाद, पलवल ,सोहना, तावडू, सोनीपत, आदि जिलों और स्थानों के साथ एनसीआर व दिल्ली में बारिश के साथ 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ दर्ज की गई। अनेक स्थानों पर पेड़ों और बिजली के खंभों के साथ टीन शेड छप्पर, होर्डिंग्स आदि गिरने की घटनाएं सामने आई। अधिकतर स्थानों पर बादलवाही और तेज़ गति से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी और बारिश की वजह से नौतपा का प्रभाव नदारद है और आमजन को गर्मी से राहत मिल रही है।

 

 

हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी बुधवार के बाद हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में फिर से मौसम करवट लेने वाला है क्योंकि बृहस्पतिवार के बाद वर्तमान मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर इलाके से हट जाएगा जिसकी वजह से एक बार फिर से पछुआ पवनों का आधिपत्य स्थापित हो जाएगा। इस कारण भीषण गर्मी फिर से आमजन को परेशान करेगी। इसके अलावा वर्तमान में प्री मानसून गतिविधियों की वजह से सम्पूर्ण इलाके में प्रचुर मात्रा में नमी मौजूद है जिसकी वजह से पसीने वाली गर्मी अपने चरम शबाब पर होगी। इसके अलावा जून महीने के प्रथम सप्ताहांत तक पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभुत्व स्थापित हो जाएगा और इलाके से नमी नदारद हों जाएगी।

मौसम की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा 10 जून तक सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में कोई भी मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और अधिकतम तापमान 45.0 -47.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जाएगा और भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना बन रही है। मंगलवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री से 44.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री से 30.0डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। धीरे धीरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है और आने वाले दिनों में सम्पूर्ण उत्तरी मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी अपने शबाब पर होगी।