home page

Haryana Weather : हरियाणा में 5 दिन खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़-पंचकूला समेत अन्य इलाकों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं- 

 | 
Haryana Weather : हरियाणा में 5 दिन खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (नई दिल्ली)। चंडीगढ़-पंचकूला समेत हरियाणा के कई क्षेत्रों में आज सुबह से भारी बरसात का सिलसिला जारी है. भयंकर बारिश से सड़कें तालाब बनी नजर आ रही हैं. चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाभ ने मौसम को लेकर बुलेटिन जारी किया है।

हरियाणा का मौसम पूर्वानुमान

मॉनसून टर्फ़ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर हिमालय की तलहटियों की तरफ बना हुआ है. लेकिन मॉनसून ट्रफ का पूर्वी छोर नीचे आने और उत्तर प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव के कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाएं से हरियाणा राज्य में बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार  23 अगस्त से 27 अगस्त के दौरान उत्तरी जिलों (पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) व दक्षिणपश्चिमी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत) में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

हालांकि, पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में वातावरण में नमी और तापमान की अधिकता से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील तथा बीच- बीच में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की ही संभावना है. इस दौरान तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटियों की तरफ बने रहने से हरियाणा राज्य में मानसून बारिश की गतिविधियों में कमी अर्थात मानसून ब्रेक जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में मॉनसून के प्रवेश से लेकर 22 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य में 360.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है .जो सामान्य बारिश (315.5 मिलीमीटर) से अब तक 14% ज्यादा हुई है।

हालांकि, अभी भी 6 जिलों हिसार (-44%), फतेहाबाद (-30%), जींद (-28%),पलवल (-14%),रोहतक (-12%), भिवानी (-12%), चरखीदादरी (-2%) में सामान्य बारिश से कमी दर्ज की गई है।
 

News Hub