haryana weather today : हरियाणा के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में होगी बारिश, यहां लगातार 3 घंटे बरसेंगे बादल
Today weather update : हरियाणा के इन जिलों में तेज बारिश के साथ 5 से 10 KM की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी, इससे तापमान में गिरावट आएगी। आइये चेक करते है आपके जिले का मौसम।

HR Breaking News (नई दिल्ली)। हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग(weather department) ने 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में गरज-चमक के साथ शाम छह बजे तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के लिए अलर्ट वाले जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में बारिश के साथ 5 से 10 KM की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी, इससे तापमान में गिरावट(drop in temperature)आएगी।
75% हो चुकी मानसून बारिश
हरियाणा में मानसून का 75% कोटा पूरा हो चुका है। मानसून सीजन में अब तक 347.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह 266.5 मिलीमीटर से करीब 30% ज्यादा है। मानसून सीजन में हरियाणा में 460 मिलीमीटर बारिश होती है। अगस्त में बारिश कम होने के कारण बिजली की खपत भी बढ़ी है। 12 अगस्त तक सूबे में बिजली की डिमांड 25.32 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।
अगस्त में आगे ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा में अगस्त में बारिश कम होने के कारण मौसम गर्म रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त में औसत तापमान 23°C से 34°C बीच रहेगा। अमूमन हरियाणा में अगस्त के महीने में औसतन 15 से 22 दिन की बारिश होती है, लेकिन इस बार मौसम में आए बदलाव के कारण कम ही बारिश हुई है।