Haryana के इन जिलों में 14 फिसदी ज्यादा बारिश, आज का मौसम अपडेट

HR Breaking News (नई दिल्ली)। प्रदेश में मौसम में बदलाव(weather change)तेजी से हो रही है। प्रदेश के सात जिले ऐसे है जहां पर मानसून के सीजन में अभी तक सामान्य से भी कम बारिश हुई है। जबकि प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
प्रदेश के हिसार में हिसार (-44 प्रतिशत), फतेहाबाद (-30 प्रतिशत), जींद (-28 प्रतिशत), पलवल (-14 प्रतिशत), रोहतक (-12 प्रतिशत), भिवानी (-12 प्रतिशत), चरखीदादरी (-2 प्रतिशत) में सामान्य बारिश से कमी दर्ज की गई है। वहीं बुधवार से फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटियों की तरफ बने रहने से हरियाणा राज्य में मानसून बारिश की गतिविधियों में कमी अर्थात मानसून ब्रेक जारी है।
सामान्य बारिश से 14 प्रतिशत ज्यादा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में मानसून के प्रवेश से लेकर 22 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य में 360.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (315.5 मिलीमीटर) से अब तक 14 प्रतिशत ज्यादा है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय(Haryana Agricultural University) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाएं से हरियाणा राज्य में 23 से 27 अगस्त के दौरान उत्तरी जिलों (पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत) में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
परंतु पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में वातावरण में नमी तथा तापमान की अधिकता से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।