Delhi NCR में इस दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने बताई तारीख
Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली इस समय आग की भट्टी बनी हुई है। कई दिनों से लगातर तापमान में बढ़ौतरी हो रही है और लू जैसे स्थिति बनी हुई है। दिन ही नहीं रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में किस दिन से बारिश शुरू होगी। आईये जानते हैं -

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बीते कई दिनों से लगातार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
इस समय दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस (Delhi Tempreature) के पार जा पहुंचा है। तपती गर्मी से परेशान लोग अब बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में किस तारीख से बारिश की शुरूआत होगी।
17 जून तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, 12 जून यानी कल दिल्ली एनसीआर में को लू (हीटवेव) चलेगी। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून को भी को लू चलने का अनुमान है और इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 14 जून को मौसम में बदलाव आएगा। 14 जून से 17 जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
इस समय पूरी दिल्ली में भयंकर गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह की शुरुआत चिलचिलाती धूप के साथ होती है और दोपहर में गर्म हवाएं गर्मी को और बढ़ा देती हैं। दिन के साथ-साथ रात के तापमान (Delhi Weather) में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा पहुंचा है। पूरे दिल्ली एनसीआर में सिर्फ दिल्ली बेहद गर्म चल रही है, जबकि दूसरे नंबर पर नोएडा और फरीदाबाद हैं।
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और गाज़ियाबाद भी गर्म हैं, लेकिन नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस के लगभग बना हुआ है। सिर्फ दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 को छू रहा है।
मौसम विभाग (weather update) ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर वालों को आज और कल दो दिन भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लू चलने का अनुमान जताया है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर (Delhi Tempreature) में दो दिन भारी गर्मी रहने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने कीसलाह दी है।
दिल्ली में इस दिन होगी झमाझम बारिश -
IMD लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 12 जून को दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में मौसम करवट लेगा। 12 जून को दिन में भयंकर गर्मी रहेगी। लेकिन, शाम होते ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही आंधी-तूफान और रात में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 13, 14, 15 जून को भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक, 16 जून को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दिन तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से घटकर लगभग 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर अच्छी बारिश होती है तो तापमान 37 डिग्री तक भी जा सकता है, जिससे मौसम सुहावना होगा और गर्मी से राहत मिलेगी।