गन्ने के साथ करें लहसुन की खेती, एक ही खेत में निकलेंगी दो फसलें
HR Breaking News - (Agriculture News) पारंपरिक खेती के साथ ही अब किसानों का मिश्रित खेती की तरफ रूझान काफी बढ़ रहा है। किसान गन्ने के साथ लहसुन की खेती (garlic cultivation) कर बंपर मुनाफा कर रहे हैं। एक ही खेत में दो फसलों के उत्पादन से किसानों को कम लागत में मुनाफा हो रहा है। अभी लहसुन की बिजाई का समय है तो ऐसे में किसान गन्ने के साथ लहसुन की खेती मुनाफेदार साबित हो रही है।
कहां पहुंचे लहसून के भाव
गन्ने के साथ लहसुन की खेती (lahsun ki kheti kaise kre) किसानों के लिए कम लागत में बंपर कमाई वाली साबित हो रही है। अभी एक ही खेत में दोनों फसलों की बिजाई से किसानों को अलग से श्रमिक लगाने और खाद डालने के खर्चे से राहत मिल रही है। लहसुन की गुणवत्ता और बाजार में मिल रहे बढ़िया भाव के चलते अब मिश्रण खेती की तरफ किसानों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इस बार लहसुन का भाव (price of garlic) 190 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है, जिससे किसानों की आमदनी बेहतर होती है।
बीते वर्ष लहसुन का भाव
बीते वर्ष लहसुन का भाव (lahsun Ke Rate) लगभग 100 रुपये प्रति किलो तक रहा था। ऐसे में गन्ने के साथ लहसुन की खेती किसानों के लिए मुनाफेदार साबित हो रही है। जिले के किसान फूलचंद और नरेश कुमार गन्ने के साथ लहसुन की खेती को बढ़िया बता रहे हैं।
किसानों का कहना है कि ऐसे खेती करने पर लागत कम होती है और लहसुन (lahsun Ki Kheti) की गुणवत्ता भी बढ़िया रहती है। जिले में पैदा होने वाला लहसुन दिल्ली और देहरादून की मंडियों तक पहुंच रहा है, जिससे किसानों को उपज बेचने के लिए बड़े बाजार मिल रहे हैं।
लहसुन की खेती के लिए सब्सिडी
जिला बागवानी अधिकारी का कहना है कि बागवानी विभाग की तरह लहसुन की खेती के लिए किसानों को 30,000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी (Subsidy for Garlic Cultivation) दी जाती है। हालांकि अनुदान की शर्त के मुताबिक खेत में लहसुन की फसल ही लगी होनी चाहिए। ऐसे में गन्ने के साथ लहसुन की खेती करने वाले किसान इसका लाभ नहीं ले सकेंगे।
किसानों को खेती की योजना बनाते समय अनुदान की शर्तों और दोनों फसलों से होने वाली आमदनी को आक लेना चाहिए। अभी लहसुन की बिजाई (planting garlic) का समय है तो ऐसे में किसान योजना की जानकारी लेकर खेती की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
एक एकड़ में मिलता है इतना उत्पादन
वैसे तो एक एकड़ में लहसुन की खेती करने पर लगभग 60,000 रुपये की लागत (garlic cultivation cost) आती है, जिससे लगभग 40 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है। ऐसे में बाजार में लहसुन का भाव (Price of garlic in market) 190 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने से किसानों को बढ़िया आमदनी हो रही है। हालांकि अभी वास्तविक कमाई उत्पादन, बिक्री के समय मिलने वाले भाव और खेती की लागत पर डिपेंड करेगी।
मिश्रित खेती से किसानों को खेत तैयार करने, मजदूर लगाने और खाद डालने पर जो खर्चा होता है, उसमें बचत हो रही है। जिससे खेती की कुल लागत कम और मुनाफा ज्यादा हो रहा है।
