home page

Delhi NCR Rain Alert : दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार में मौसम में होगा बदलाव, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Rain Alert : पिछले कई दिनों से मौसम अनुकूल बना हुआ है। देश के कई हिस्सों में इस समय प्री मानसून (Pre Mansoon) बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का बारिश को लेकर यह पूर्वानुमान बिल्कुल सही है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD Weather Update)  की ओर से एक बार फिर आने वाले दिनों के वेदर अपडेट जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र, उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य में मौसम में अचानक से परिवर्तन हुआ है।  
 | 
Delhi NCR Rain Alert : दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार में मौसम में होगा बदलाव, देशभर में ऐसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (Delhi NCR Rain Alert) मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था कि शनिवार को राजधानी दिल्ली में कई इलाको में बारिश होगी। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान बिल्कुल सही साबित हुआ और शनिवार को दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में आंधी व जबरदस्त बारिश (Rain in Delhi)दर्ज की गई है। 

गर्मी से रहेगी राहत

इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। अब एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से मौसम अपडेट (Weather Update) जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather Update) की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक दिल्ली वालों को अभी अगामी दो दिनों तक गर्मी से राहत मिली रहेगी। हलांकि इसके बाद एक बार फिर दिल्ली का तापमान बढ़ने लगेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

कल यानी शनिवार से ही दिल्ली व एनसीआर (Weather in Delhi) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बीते दिन राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में तेज बारिश देखन को मिली है। ऐसे में तापमान में गिरावट हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। अगर मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट की बात करें तो आगामी 2 दिनों तक दिल्ली के नागरिकों को गर्मी से निजात मिली रहेगी। 

वहीं, मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल व बिहार में 14 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है यह जानना चाहते हैं तो हमारी खबर पूरी पढ़े।  

दिल्ली में आज होगी बारिश
 

शनिवार को हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम के बारे में अपडेट जारी किया है। सप्ताह के आखिरी दिन दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। इसी के साथ यहां आंधी आने का भी अनुमान विभाग की ओर से लगाया गया है। 

40 डिग्री के आंकड़े को पार कर जाएगा पारा
 

रविवार यानी आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 39 डिग्री सेल्सियस व (Minimum Temperature)न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दो दिन के बाद दिल्ली में मौसम साफ हो जाऐगा और मौसम में अचानक से बढ़ोतरी होगी। दो दिन बाद तापमान 40 डिग्री (40°C) के आंकड़े को पार कर जाएगा।  

जानें उत्तर प्रदेश व बिहार का मौसम
 

हाल ही में देश के कई शहरों में प्री मानसून बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में यूपी और बिहार के कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। वहीं, अब उत्तर प्रदेश व बिहार में गर्मी का दौर बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मई महीने में इन दोनों राज्यों में सामान्य से ज्यादा लू (Heatwave) का दौर रहेगा।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कई जिलों में तेज धूप और गर्मी बढ़ रही है।  

कल से मौसम साफ रहने की संभावना
 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 11 मई से राज्य में मौसम साफ होने की उम्मीद है। विभाग का मानना है कि आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होने वाला है।  वहीं, इसके बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त हो सकती है। 

बिहार में तामपान 40 पार 
 

अगर हम बीते दिन के मौसम की बात करें तो शनिवार को बिहार के 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं, रात होने के कुछ देर बाद ही प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश भी देखने को मिली है।  बारिश हुए जिलों में गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास व अरवल शामिल हैं। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली है।