home page

Gold Rate : अक्तूबर नवंबर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोने के दाम लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। बाजारों में अनिश्चित्ता के चलते सोना कभी तेज हो रहा है तो बाजार की हालत सुधरते ही दाम कभी कभी धड़ाम से गिर रहे हैं। सोने के दाम इस साल पहले 30 प्रतिशत तक बढ़े, इसके बाद 7 प्रतिशत तक गिरे और फिर से सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं, आने वाले समय में सोने के दाम कीतने रहेंगे, इसको लेकर भी पूर्वानुमान आ गया है। 

 | 
Gold Rate : अक्तूबर नवंबर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में 2025 में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। इस बढ़ौतरी से आम ग्राहक निराश हुए हैं तो वहीं, निवेशक बढ़ौतरी से काफी खुश नजर आए हैं।

 

 

कुछ ही दिनों में निवेशकों को सोने ने तगड़ा रिटर्न देकर उनकी चांदी कर दी है। वहीं, एक्सपर्ट ने अक्तूबर नवंबर तक सोने के कितने दाम होंगे, इसको लेकर भविष्यवाणी कर दी है। 

 

 

पहले जानिए क्या चल रही है सोने की कीमत
 

देश के कुछ सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोने की कीमत 92,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम 96,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। सोने की पूरक मानी जाने वाली चांदी के दाम भी काफी ज्यादा चल रहे हैं।

भोपाल में चांदी 1,10,000 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, इंदौर की बात करें तो 22 कैरेट सोने की कीमत 92,050 प्रति तोला दर्ज की गई है। वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 96,650 प्रति तोला रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना
 

सोने के दाम घरेलु बाजार में गिरे हैं तो वैश्विक बाजार में सोना बढ़ा है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.19 फीसदी बढ़ा है। इसमें 6.40 डॉलर की बढ़त के साथ 3,312.40 डॉलर प्रति औंस दाम हो गए हैं।

गोल्ड स्पॉट 0.12 फीसदी बढ़ा है। इसके दाम भी 4.11 डॉलर की बढ़त के साथ 3,309.83 डॉलर प्रति औंस पर पर रहा है। 

क्यों बढ़े सोने के दाम
 

सोने के दाम बढ़ने का कारण अमेरिका की ओर से शुरू किया गया ट्रेड वॉर माना जा रहा है। ट्रेड वॉर की वजह से ही सोने की कीमत बेहिसाब बढ़ी हैं।

बाजारों में ट्रेड वॉर की वजह से सोने की मांग बढ़ी। लोगों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को चुना, इसी कारण सोने के दाम (Gold Rate) भी बढ़ते गए हैं। 


 

1 लाख को क्रॉस कर गया था सोना
 

देश में सोने के लिए 1 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक था। इस दिन सोना एक लाख को पार कर गया था। सोने की कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी (Gold Rate)हुई थी। सोना इसके बाद काफी कम भी हुआ। वहीं एमसीएक्स पर भी सोने की कीमत 99,358 पर चली गई थी। 


आगे कितने रहेंगे सोने के दाम
 

सोने के दामों को लेकर सर्राफा कारोबारी रोहित वर्मा का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में कुछ समय तक उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परंतु, वैश्विक व्यापार को लेकर हालात सुधरे नहीं हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोना सस्ता होना बेहद मुश्किल है।

90 दिन का टैरिफ होल्ड खत्म होते ही तगड़ी उछाल सोने (Gold Rate) में दिख सकती है। वहीं, अक्तूर नवंबर में भारत में त्योहारी सीजन है और दिवाली के पास सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

ऐसे में यहां भी निश्चित तौर पर मांग बढ़ेगी। अक्तूबर नवंबर तक प्योर गोल्ड 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 5 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।