Delhi NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में होगी झमाझम बारिश, 60 की स्पीड से चलेगी आंधी, IMD का ताजा अपडेट
Delhi Weather : दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली एनसीआर में आने वाले कुछ दिनों में झमाझम बारिश (Rain in Delhi NCR) होने वाली है। इसके अलावा 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। आइए विस्तार से जानते हैं IMD के ताजा अपडेट के बारे में।
HR Breaking News - (Delhi Weather Update)। दिल्ली-एनसीआर में पिछले काफी समय से गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं अब आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश (Delhi rain alert) की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। वहीं तेज झौंकेदार हवाएं चलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। खबर में जानिये दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम-
दिल्ली एनसीआर में 15 जून से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं 22 जून तक हल्की बारिश (Rain in Delhi) की भी संभावना जताई जा रही है। आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
दो दिनों से मिली गर्मी से राहत-
दिल्ली एनसीआर में फिलहाल पिछले दो दिनों से गर्मी से लोगों को काफी राहत मिल रही है। 8 जून से लेकर 14 जून तक भीषण गर्मी, प्रचंड धूप, तपिश और उमस के साथ ही हीटवेव (Heatwave in Delhi) को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। वहीं दिल्ली एनसीआर के लोगों को 15 जून से राहत मिली है।
हल्की बारिश की वजह से हटा हीटवेव का अलर्ट-
हल्की बारिश के साथ ही हीटवेव का अलर्ट भी हटा दिया गया है। तब से फिलहाल लगातार तापमान गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली का मौसम (Delhi ka mausam) फिलहाल काफी सुहावना हो गया है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। लोगों को दिन और रात दोनों में गर्मी से राहत मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ और उमस के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।
बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना-
इससे पहले मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया था कि सोहाना, नूह (हरियाणा) तिजारा, भिवाड़ी (राजस्थान) में मध्यम गरज और बिजली (Aaj ka mausam) (40-80 किमी प्रति घंटा तेज हवाएं) के साथ मध्यम वर्षा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है।
आज इन शहरों में होगी झमाझम बरसात-
आज नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, बल्लभगढ़, रोहतक, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, रेवाड़ी, बावल, (Bawal weather update) एटा (यूपी) के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ हल्की गरज और बिजली के साथ 30-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
यहां पर होगी हल्कि बारिश-
आज कैथल, नरवाना (हरियाणा) खैरथल, कोटपुतली, अलवर (राजस्थान) में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं आने वाले 2 घंटों के दौरान कुरूक्षेत्र, (Kurukshetra weather today) राजौंद, बरवाला, जिंद, महेंद्रगढ़, नारनौल (हरियाणा) विराटनगर, राजगढ़ (राजस्थान) में बहुत हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
22 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम-
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक 22 जून तक मौसम का हाल यूहीं बरकरार रहने वाला है। क्योंकि अभी 22 जून तक रुक रुककर हल्की बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली एनसीआर का तापमान फिलहाल 32 से 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले दिनों 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
अभी भी जारी उमस का दौर-
नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा (Noida weather update) और दिल्ली में फिलहाल लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल गया है, हालांकि अभी भी उमस बनी हुई है। हालांकि हीटवेव को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं 45 डिग्री सेल्सियस में 55 डिग्री सेल्सियस महसूस (Monsoon in Delhi) हो रही थी, फिलहाल वह भी नहीं है, क्योंकि लगातार बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम ठंडा बना हुआ है।
आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 17 जून को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD Alert for Delhi) की ओर से आज शाम और रात को आंधी तूफान के साथ ही तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने वाला है। इसके बाद बारिश (IMD rain alert) का दौर भी शुरू हो गया है। आने वाले समय में तापमान में गिरावट होने की उम्मीद लगाई जा रही है। आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
