home page

Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तापमान में आए दिन बढ़ौतरी होती जा रही है और कई क्षेत्रों में लू भी चल रही है। दिन ही नहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में किस दिन बारिश होगी। चलिए जानते हैं  -

 | 
Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

HR Breaking News - (Delhi NCR Weather)। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर आग की भट्टी की तरह तप रही है। इस समय दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भयंकर गर्मी और लुक का कहर जारी है। राजधानी में प्रचंड गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

यहां सुबह की शुरुआत चिलचिलाती धूप के साथ होती है और दोपहर होते-होते तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच  पहुंच जाता है और गर्मी का एहसास 50 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसा होता है।  इसके साथ ही गर्म हवाओं ने भी लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

 

 

मौसम विभाग (IMD Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 45 से 47 डिग्री सेल्सियस होने के बाद  51 डिग्री के बराबर एहसास हो रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। राजधानी में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। 


आईएमडी  (IMD Rain Alert) की अपडेट के अनुसार, 12 जून यानी आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली में इस दिन होगी बारिश? 

IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अब दिल्ली (Delhi NCR Weather) वालों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 13 जून को भीषण ल और धूल भरी आंधी के बीच झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलग से अलर्ट जारी किया है। 13 से 17 जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं छिटपूट बारिश होने की आशंका है।

13 से 17 जून के बीच बदलेगा मौसम - 

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 13 जून से 17 जून के बीच दिल्ली में बदलाव आएगा। इन तीन दिनों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। धूल भरी आंधी आने की भी संभावना भी जताई गई है हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। 
मौसम विभाग (weather Update) ने 13 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और मौसम खराब के चलते लोगों को सर्तक करने की सलाह दी है।

14 जून को कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून को तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक जाने का अनुमान है। 14 जून को बारिश होने की आशंका है। परंतु मौसम विभाग ने इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 


इसके बाद 15 से 18 जून तक मौसम शांत रहेगा। हालांकि, हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की से भी हल्की बारिश हो सकती है। इन दिनों के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री के बीच बना रह सकता है। 

मौसम विभाग ने दी सलाह - 

मौसम विभाग (Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले काफी दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और कई क्षेत्रों में भीषण लू चलने की स्थिति भी बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।