home page

Delhi NCR Weather : 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ बारिश, दिल्ली एनसीआर वाले जान लें अगले 6 दिन के मौसम का हाल

Delhi NCR Ka Mausam : देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले काफी दिनों से पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान आने से कई राज्यों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। 

 | 
Delhi NCR Weather : 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ बारिश, दिल्ली एनसीआर वाले जान लें अगले 6 दिन के मौसम का हाल

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। सर्दियों का दौर खत्म हो चुका है और चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मार्च के महीने में ही मई जून वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली में इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। 


इस दिन अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट (Latest Weather Update) जारी करते हुए दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 

 


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम  - 

 


मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली के साथ ही एनसीआर (Delhi NCR Weather Update) के इलाकों में रविवार को भी आसमान में  बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। 16 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Delhi temperature) 31 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 


17 मार्च को कैसा रहेगा मौसम - 

IMD के मुताबिक दिल्ली (IMD Delhi Rain Alert) में 17 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 17 मार्च को दिल्ली में हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। हालांकि, इस दिन मौसम साफ बना रहेगा और बारिश नहीं होगी। 18 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 रहने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। 

19 मार्च को दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam Today) में हल्के बादल छा सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 20 और 21 मार्च को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दोनों ही दिन कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। 


24 घंटों बाद बारिश और ओलावृष्टि - 

मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार उत्तर भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक व्यापक रूप से बारिश या बर्फबारी के साथ कई जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा (haryan Ka Mausam), पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 मार्च को बारिश के साथ बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।