home page

Delhi NCR Mausam : बर्फीली हवाओं से कब मिलेगी राहत, दिल्ली एनसीआर वाले जानें अगले 3 दिन के मौसम का अपडेट

delhi ka mausam - जैसे ही दिल्ली एनसीआर में बारिश का सिलसिला रूका है तभी से सर्द हवाओं ने लोगों कि मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। सुबह-शाम ठिठुरन बनी रहती हैं और दिन में हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलती है। लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग (weather update) ने अगले तीन दिन के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं- 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में सर्द हवाएं चल रही है। इसके चलते दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। गुरुवार को सर्द हवाएं चलने के साथ ही दिन में चटक धूप निकलने की संभावना है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर (mausam ka haal) में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। वहीं, बुधवार को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है।

2 हजार के नोट के बाद RBI ने 500 रुपये के नोट को लेकर जारी की गाइडलाइन, जाने लें जरूरी जानकारी

पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं- 

मौसम विभाग के अनुसार तेज धूप के बावजूद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने तापमान को बढ़ने से रोक रखा है। शनिवार के बाद से दिल्ली-एनसीआर (delhi mausam today) में ये सर्द हवाएं कम हो सकती हैं। इसके बाद दोपहर के तापमान में बढोतरी होगी। लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

जानिये अगले तीन दिन के मौसम का हाल- 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD weather) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। सुबह को हल्की धुंध रह सकती है। शनिवार को तापमान में और गिरावट की आशंका जताई गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। इस दिन सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। जो कि अगले दो दिन यानी 12 फरवरी तक ये कोहरा बना रहेगा। इसके बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी- 

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर (delhi ke mausam ka haal) में पिछले दिनों बारिश हुई। इसके बाद से दिल्ली के मौसम में खासा बदलाव आया है। उधर पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों के पहाड़ सफेद चादर में रंग गए हैं। बदलते मौसम को देख पहाड़ों में बड़ी संख्या सैलानी पहुंच रहे हैं।

Chanakya Niti : औरतों को शादी के बाद भी इस कारण पसंद आने लगते हैं गैर मर्द, आप भी जान लें इसकी वजह

पंजाब और हरियाणा (haryana ka mausam) में भी चल रहीं सर्द हवाएं-

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, यूपी-बिहार (bihar ka mausam) और मध्य प्रदेश के कई जिलों में ये हवाएं चल रही हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत भी मिल रही है।