home page

Delhi NCR Weather : 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली वाले जान लें 29 मार्च तक के मौसम का हाल

Dehi Weather Update : उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तेजी से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। दिल्ली वालों को अब गर्मी परेशान करने वाली है। बीते कई दिनों से सुबह, दिन और रात के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 29 मार्च तक दिल्ली में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

 | 
Delhi NCR Weather : 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली वाले जान लें 29 मार्च तक के मौसम का हाल

HR Breaking News - (Delhi NCR Ka Mausam)।  दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले चार दिन तक दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। IMD के मुताबिक 24 मार्च की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके अलावा 24 से 27 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात और बर्फबारी होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 25 से 27 मार्च और  उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में 26 और 27 मार्च को बादलों की कड़कड़हाट के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

क्या दिल्ली में होगी बारिश? 

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली एनसीआर में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। IMD का कहना है कि दिल्ली में 27, 28, 29 और 30 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 28, 29 और 30 मार्च को दिल्ली के इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि, इस दौरान बारिश नहीं होगी। 

आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी कर कहर -


 
बीते कई दिनों से लगातार दिल्ली के तापमान (Delhi Temperature) में बढ़ौतरी हो रही है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं अभी मार्च का महीना खत्म नहीं हुआ है और मई जून वाली गर्मी का एहसास होन लगा है। तेज धूप के चलते राजधानी का पारा 36 डिग्री के पार जा पहुंचा है। दिल्ली (delhi ka Mausam) के ज्यादातर हिस्सों में आज यानी 24 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक रहा है। जोकि सामान्य से अधिक है।


 IMD का अनुमान है कि अगले 2 दिनों के बीच गर्मी और बढ़ सकती है। दिल्ली (Delhi Weather) के ज्यादातर इलाकों में 24 मार्च की सुबह से ही तेज धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हुई। 

36 डिग्री के पार पहुंचा तापमान - 

मानक वेधशाला सफदरजंग  (Safdarjung Temperature) में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। इस मौसम में यह दूसरा मौका है जब दिल्ली का अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 36 डिग्री या उससे ऊपर गया है। इससे पहले 14 मार्च यानी होली वाले दिन अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान रहा था।


38 डिग्री पहुंचेगा तापमान

25 मार्च को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकी न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। कल यानी 25 मार्च को मौसम साफ रहेगा। लेकिन हवा की गति ज्यादातर समय में 10 किलोमीटर प्रति घंटे से नीचे रह सकती है। 28, 29 और 30 मार्च को दिल्ली (Delhi ka  Mausam) में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

25 को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार  25 मार्च को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच बना रह सकता है वहीं, न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26 मार्च को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


 

News Hub