Delhi NCR Weather : 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली एनसीआर वाले जान लें 23 जून तक के मौसम का हाल

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।
मौसम विभाग (weather update) ने पहले से ही 21 जून को बारिश होने का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। इसलिए कुछ एक घंटे में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इससे मौसम कूल कूल बना हुआ है।
तेज आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग (weather update) ने देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार यानी आज रात को आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग (Rain Alert) ने 21 जून से 23 जून तक शाम और रात को तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस की करीब बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान (Delhi Tempreature) 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।
दिल्ली में इस दिन होगी मूसलाधार बारिश -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले कई दिनों तक दिल्ली में बारिश वाला मौसम रहने वाला है। 24 से 27 जून के बीच दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान सुबह से ही आंधी तूफान का दौर शुरू हो सकता है और अधिकतम तापमान 3435 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।
दिल्ली में इस दिन आएगा मानसून -
इस बार भारत में मानसून (Monsoon Update) समय से पहले पहुंचा है। मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 2009 में मानसून निर्धारित समय से पहले आया था। इस साल यानी 2025 में 24 मई को ही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी थी और तेज रफ्तार से आगे बढ़ा। लेकिन बीते कुछ दिनों से मानसून (Monsoon 2025) की रफ्तार पर ब्रेक लगा गया था। लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में लगातार मौसमी सिस्टम एक्टिव होने के कारण मानसून मजबूत हुआ है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मौसम विभाग (Weather Update) ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आमतौर पर दिल्ली एनसीआर में 25 जून के आसपास मानसून दस्तक देता है। लेकिन इस बार यह 23 जून को पहुंच जाएगा। इसके बाद जोरदार बारिश होगी। मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।