home page

Delhi NCR Weather : 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली वाले जान लें 6 अप्रैल तक के मौसम का हाल

Delhi NCR Weather News : इस महीने मौसम के मिजाज शुरू में ही बिगड़े हुए है। मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है। दिल्ली के मौसम की बात करे तो यहां की तपिश ने लोगों के पसीने छुड़ा रखें है। हाल ही में मौसम विभाग के अपडेट से यह जानकारी मिली है कि दिल्ली में अब 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में आइए जान लेते है कि आने वचाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल...
 | 

HR Breaking News, Digital Desk : इस बार के मौसम ने कई -कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दिल्लर सबसे ज्यादा गर्म माने जाने वाला इलाका है लेकिन फिर भी दिल्ली-NCR करीब 5 साल बाद मार्च में ठंडा रहा और अप्रैल के पहले दिन भी ठंडा ही (Delhi NCR Weather) है। आज प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं। आसमान में हलके बादल छाए हैं। हालांकि मार्च के आखिरी 4 से 5 दिन दिन के समय थोड़ी गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन कुल मिलाकर 2019 के बाद मार्च ठंडा बताया गया है।

मौसम के ऐसा रहने की वजह पहाड़ी राज्यों में इस बार लेट हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ (Snowfall and Western Disturbance) का लगातार एक्टिव रहना बताया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के लिए पूर्वी भारत में आंधी तूफान आने और बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली-NCR में भी सुबह शाम की ठंडक अभी बरकरार रह सकती है। हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।


अगले 6 दिन तक खराब रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल


मौसम विभाग (IMD Weather) से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली का मौसम अगले 6 दिन खराब रहने वाला है। आगामी 6 अप्रैल तक हवाएं चलती रहेंगी। वहीं घने बादल भी छाए रह सकते हैं। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 21 डिग्री रहा।

वहीं आज अधिकतम तापान 34 और न्यूनतम 20 डिग्री रह सकता है। कल भी आसमान में बादल (cloudy sky in Delhi) छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 20 रहने का अनुमान है। इसके अलावा देश के पूर्वी राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश समेत मध्य प्रदेश में 4 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।