home page

Delhi Rain Alert : दिल्ली में फिर होगी झमाझम बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

Delhi Rain Alert : देश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस बार देश में मानसून की एंट्री अपने तय समय से पहले ही हो चुकी है। देश के केरल राज्य में मानसून ने 24 मई को ही दस्तक दे दी थी। इसका असर देश व बाकी राज्यों के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम के अपने अलग ही मिजाज हैं। 

 | 
Delhi Rain Alert : दिल्ली में फिर होगी झमाझम बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

HR Breaking News (Delhi Rain Alert) देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। राजधानी दिल्ली के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट (Delhi Rain Alert) जारी किया गया है।

दिल्ली में बीते शनिवार को देर रात से ही मौसम ने करवट ले ली थी। राजधानी के लोगों को भारी बारिश व आंधी-तूफान का सामना करना पड़ा था। 

इससे बाद रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहा और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली रही। वहीं, बीते दिन भी दिनभर बादल छाए रहे, जिससे लोगों को इतनी ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ।

ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट कर बताया गया है कि राजधानी दिल्ली व एनसीआर में मौसम कैसा रहने वाला है।  

आंधी-तुफान की बन रही संभावना


भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर नोटिफिकेशन में बताया गया है इस पूरे हफ्ते में राजधानी दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश व आंधी-तूफान आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली (Delhi Rain Alert) के लिए अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि राजधानी दिल्ली में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी खबर।


पूरे सप्ताह दिल्ली में छाए रहेंगे बादल


भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि मई माह के इस अंतिम सप्ताह के दौरान राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने वाले हैं। इस दौरान यहां पर बारिश व आंधी-तूफान (Delhi Rain Alert) के आने की भी संभावना है।  

अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो मई महीनें के अब तक के दिनों में हुई बारिश के बाद यह माना जा रहा है बीते सालों के मुकाबले यह पहली बार है जब दिल्ली में मई महीने में इतनी बारिश दर्ज की गई है।  इस बार का मई महीना सर्वाधिक बारिश वाला रहा है। 

दिल्ली में बारिश व आंधी-तूफान की संभावना


भारतीय मौसम विभाग की ओर से जो स्प्ताह भर के मौसम को लेकर पूर्वानुमान लगाया गया है उसके अनुसार दिल्ली में पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बादल (Delhi Rain Alert) गर्जने व बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।

वहीं, इस दौरान राजधानी में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। इसी के साथ यह भी अनुमान लगाया गया है कि हवा की यह रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। 

38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा अधिकतम तापमान


भारतीय मौसम विभाग की ओर से यह पूर्वानुमान भी लगाया गया है कि इस पूरे स्पताह में दिल्ली (Delhi Rain Alert) में न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 33-37 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है।

विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि मंगलवार यानी आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस  तक रह सकता है। वहीं, इस दौरान राजधानी में थोड़े बहुत बादल भी छाए रहेंगे। 


1901 के बाद इस साल मई में हुई सर्वाधिक बारिश


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उनके अनुसार बीते शनिवार को दिल्ली में मौसम अचानक से बदल गया है। इसके चलते कुछ ही घंटों में दिल्ली में 81.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले साल 1901 में दिल्ली में मई महीना सबसे ज्यादा बारिश वाला दर्ज किया गया था।

इस महीने में कुल 186.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले वर्ष 2008 में यह 165 मिलीमीटर ही दर्ज की गई थी। इससे इस बार हुई बारिश मई महीनें की बारिश के जो आंकड़े हैं उससे साल 2008 के रिकॉर्ड भी टूट गए हैं। वहीं, अकेले रविवार की बारिश मई महीने में किसी भी शहर में एक दिन में हुई दूसरी सबसे ज्यादा बारिश थी।  अगर बीते सालों की बात करें तो साल 2021 में 20 मई को 119.3 मिलीमीटर बारिश देखेन को मिली थी।