home page

Delhi Rain Alert : दिल्ली वालों सावधान, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं अब आने वाले दिनों में दिल्ली में झमाझम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी। 

 | 
Delhi Rain Alert : दिल्ली वालों सावधान, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट 

HR Breaking News - (Delhi Weather update)। दिल्ली में इस सप्ताह आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में इस महीने के आखिरी सप्ताह में आसमान में बादल छाये रहने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है। यहां आंधी-तूफान और बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। आज हम आपको दिल्ली के मौसम (Delhi Mausam) के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी डिटेल।

साप्ताहिक मौसम को लेकर जारी अलर्ट-

यह महीना पहले ही अब तक का सबसे अधिक बारिश वाला मई माना जा रहा है। मौसम विभाग (Weather Update) ने अपने साप्ताहिक मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए बताया कि दिल्ली में बादल छाए रहने वाले हैं। वहीं मेघगर्जन और बारिश होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी उम्मीद लगाई जा रही है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इतना रहने वाला है न्यूनतम तापमान-

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान (Delhi Tempreature) 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। 
विभाग के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है। इस बीच हल्के बादलों की आवाजाही जारी रहने वाला है।


मई में हुई सवार्धिक बरसात-

आईएमडी (IMD Rain Alert) ने बताया कि पिछले शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव की वजह से कुछ ही घंटे में 81.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसकी वजह से दिल्ली में 1901 के बाद से सबसे अधिक बारिश वाला मई महीना दर्ज किया गया है। 


इस महीने की कुल वर्षा 186.4 मिलीमीटर तक पहुंच गई है, जो मई 2008 में 165 मिलीमीटर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई है। अकेले रविवार की बारिश मई में शहर में किसी एक दिन दर्ज की गई दूसरी सबसे अधिक बारिश थी। इससे पहले 20 मई, 2021 को 119.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

बेमौसम और तेज बारिश का अलर्ट-

हाल ही में हुई बेमौसम और तेज बारिश, जिसके कारण यह मई माह अब तक का सबसे अधिक वर्षा वाला माह बन गया है, भारत के मानसून-पूर्व (Monsoon 2025 Update) मौसम पैटर्न में बढ़ती परिवर्तनशीलता को दर्शाता है। काउंसिल आन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रमुख ने बताया कि, ‘‘हालांकि पश्चिमी विक्षोभ जैसी स्थानीय प्रणालियों ने इसमें योगदान दिया, लेकिन व्यापक प्रवृत्ति गर्म होते वातावरण की ओर इशारा करती है, जो अधिक नमी को धारण करती है और स्थापित मौसमी लय को बाधित करती है।’’

News Hub