home page

Delhi Rain : मौसम में बड़ा बदलाव, 5 दिन तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Delhi Rain Alert : देश में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में मानसून में दस्तक समय से पहले ही दे दी है। ऐसे में इसका असर राजधानी दिल्ली के मौसम पर भी साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इन दिनों राजधानी दिल्ली में आए दिन मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में इस बार मई महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है, जिसका फायदा लोगों को काफी हद तक हुआ है। लोगों को इस बार मई महीने में भयंकर लू का सामना नहीं करना पड़ा। दिल्ली वासियों को बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली हुई है।

 | 
Delhi Rain : मौसम में बड़ा बदलाव, 5 दिन तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

HR Breaking News (Delhi Rain) राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। 2 दिन पहले भी राजधानी दिल्ली में काफी तेज बारिश दर्ज की गई थी। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली का मौसम (Delhi Rain) कैसा रहने वाला है।

 

 

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से क्या दिल्ली के लिए कोई अलर्ट जारी किया गया है तो पढ़े हमारी पूरी खबर।

दिल्ली में मई में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश
 

दिल्ली में जिस हिसाब से मई महीने में बारिश हुई है, उस लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई है। ऐसे में भारतीय मौसम (Delhi Rain) विभाग की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके अनुसार दिल्ली में इस बार मई महीने में 188.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।

पिछले काफी सालों में यह है पहली बार हुआ है जब इस महीने में इतनी ज्यादा बारिश देखने को मिली है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आज भी राजधानी दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद है। 

राजधानी में बदल रहा मौसम

राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। केरल और महाराष्ट्र में इस बार मानसून तय समय से पहले ही आ गया है, जिसका असर दिल्ली व एनसीआर (Delhi Rain) के मौसम पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

वहीं, अगर दिल्ली में मानसून के आने की बात करें तो मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि दिल्ली में मानसून के आने के अभी कोई असर नहीं है। इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में बारिश के चलते येलो अलर्ट भी है।

दिल्ली के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी के मुताबिक 4 जून तक राजधानी दिल्ली में गरज, चमक व आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। अगर आज शनिवार के मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज भी तेज आंधी और बारिश की आशंका है।

भारतीय मौसम (Delhi Rain) विभाग की ओर से इन मौसम परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली और एनसीआर में आज रात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट के अनुसार उसे क्षेत्र के नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए और मौसम में होने वाले हर बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। 

मई‌ में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश 
 

वैसे तो हमारे देश में मई महीने में लू और गर्मी लोगों को परेशान करके रखती है। हालांकि इस बार यह है नहीं हुआ है। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली (Delhi Rain) में 1 मई से 30 मई के दौरान 188.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में इन आंकड़ों के अनुसार मई महीना अब तक सर्वाधिक वर्षा वाला महीना रहा है। इससे पहले 2008 में जो रिकॉर्ड था उसके अनुसार तब दिल्ली में 165 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

सामान्य से 200 फ़ीसदी ज़्यादा हुई बारिश


सामान्यता मई महीने में 62.6 एमएम बारिश दर्ज की जाती है, लेकिन इस बार जो बारिश (Delhi Rain) हुई है‌ वह इस आंकड़े को पार कर काफी ज्यादा आगे बढ़ गई है। इस साल बारिश सामान्य से 202 % अधिक रही है।

इसके अलावा मई 2024 में राजधानी में सिर्फ 0.4 एमएम बारिश देखने को मिली थी। यह आंकड़ा औसत से 99% तक कम था। 2024 में कोई भी बारिश वाला दिन मई महीने में दर्ज नहीं किया गया था।