Delhi Weather : दिल्ली में पड़ रही गलन भरी सर्दी, आने वाले दिनों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
HR Breaking News (Delhi Weather) दिल्ली के कई इलाकों में इन दिनों शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इन शीतलहरों के चलते लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली (Delhi Weather Updates) में आगामी दिनों में कड़ाके की सर्दी का मौसम बना रहने वाला है, जिसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली के मौसम के बारे में।
दिन में लोगों को धूप से मिली राहत
दिल्ली (Delhi Updates) के कई हिस्सों में तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। पालम केंद्र में सुबह कोहरे के चलते विजिबलिटी का स्तर 800 मीटर तक आ गया है।हालांकि बाद में कोहरा हल्का ही रहा, लेकिन 11 बजे के बाद राजधानी के कई हिस्सों में अच्छी धूप निकल आई। इससे तापमान बढ़ा, लेकिन सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहा।
दिल्ली का कौन सा इलाका रहा सबसे ठंडा
वहीं, राजधानी दिल्ली (delhi weather updates) के सफदरजंग में अधिकम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा है, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है। सफदरजंग में ह्यूमिडिटी का स्तर 41 से 100 प्रतिशत के आस-पास रहा है। इस दौरान दिल्ली का पालम (palam weather forecast) इलाका बेहर कूल रहा है। पालम में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। वहीं, पालम पर न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 04 डिग्री सेल्सियस कम है।
सफदरजंग के मौसम का हाल
बीते तीन सालों में दिल्ली (Delhi Weather Updates) में 11 जनवरी की रात सबसे ठंडी रही है। इससे पहले साल 2023 के 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, दिल्ली के सफदरजंग में बीते दिनों न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Safdarjung) 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो इस मौसम में सबसे कम है। हालांकि इससे पहले 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
क्या कहते हैं कोल्ड वेव के मानक
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Delhi) 10 डिग्री या उससे कम होना चाहिए। इस दौरान अगर न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े 4 डिग्री से लेकर साढ़े छह डिग्री तक कम है तो ऐसे में शीतलहर की स्थिति रहती है। इसके साथ ही अगर साढ़े छह डिग्री से ज्यादा कम न्यूनतम तापमान है तो वो गंभीर शीतलहर की स्थिति में आता है। वहीं, चार डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान (cold wave standards) होने पर शीतलहर की स्थिति होती है और न्यूनतम तापमान दो डिग्री से नीचे होती है तो शहर गंभीर शीतलहर की स्थिति में आ जाता है।
