Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर में कुछ ही घंटों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Delhi Weather Update : दिल्ली एनसीआर में पिछले काफी समय से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ घंटों तक दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR weather) में झमाझम बरसात होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

HR Breaking News - (Delhi Mausam Update)। देशभर के राज्यों में मानसून एक्टिव हो चुका है और सभी जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR weather update) में भी पिछले काफी दिनों से बारिश का दौर जारी है। लेकिन इसके बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।
हाल ही में दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि पल पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह से शाम तक धूप थी। लेकिन फिर आसमान (Aaj ka mausam) में बादल छा गए। इसके साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं भी चली। दिल्ली में कई जगहों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा रही और जोरदार बारिश भी दर्ज की गई है।
25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं-
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR mausam) में पिछले काफी समय से रूक रूककर बरसात हो रही है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आज दिल्ली एनसीआर (Delhi weather update) में अधिकतम 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली में आज 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलने की संभावना है।
बारिश की संभावना जारी-
मौसम विभाग ने रात में ही बारिश को लेकर अलर्ट (IMD Rain alert) जारी कर दिया था। इसके अलावा कुछ ही घंटों में दिल्ली समेत गाजियाबाद, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने इन राज्यों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश (Rain alert update) होने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में बरसात की संभावना-
मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर में आज भी बरसात होने वाली है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज राजधानी (Delhi ka mausam) में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ ही घंटों में राजधानी में झमाझम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक अभी फिलहाल मानसून (Monsoon Update) पूरे दिल्ली एनसीआर में सितंबर के पहले सप्ताह तक सक्रिय रहने वाला है। अभी फिलहाल मानसून की विदाई दिल्ली एनसीआर से नहीं होगी, लेकिन बारिश (Rain alert) बहुत धमाकेदार नहीं होने वाली है।
बारिश इसी तरह रुक-रुककर दिल्ली एनसीआर में होती रहने वाली है। यह पूरा सप्ताह दिल्ली एनसीआर में रुक-रुककर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। 14 जुलाई तक भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Rain alert) ने पूरे दिल्ली एनसीआर में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
आज का तापमान-
शहर तापमान अधिकतम न्यूनतम तापमान AQI
दिल्ली 33 24 113
नोएडा 34 29 88
गाजियाबाद 34 28 95
गुरुग्राम 33 28 86
ग्रेटर नोएडा 34 29 83
फरीदाबाद 34 28 86