home page

Delhi Mausam : दिल्‍ली वालों कमर कस लो, आ गए झुलसाने वाली गर्मी के दिन, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Today Mausam Update - दिल्ली एनसीआर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगतार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जिसके वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं -  

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। बीते दिनों आंधी और बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट होने से दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) से लेकर तमाम जगहों पर काफी राहत रही। लेकिन अब एक बार फिर से झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाइए। 
दिल्‍ली वालों के लिए ये हफ्ता काफी परेशान करने वाला हो सकता है। IMD के मुताबिक दिल्‍ली (delhi mausam) में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की उम्‍मीद है। इसके बाद गर्मी जोर पकड़ेगी और आने वाले दिनों में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

UP News : यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, इस शहर में बनेगा देश का पहला WhatsApp पार्क

कैसा रहेगा दिल्‍ली का मौसम

14-मई 2024: न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहेगा और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

15-मई 2024: न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री पहुंचने की उम्‍मीद है। इस दिन भी आसमान साफ रहेगा।
16-मई 2024: न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री रहेगा। दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलेंगीं।

17-मई 2024: न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री रहेगा। दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलेंगीं।

18-मई 2024: न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री रहेगा। दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलेंगीं।

19-मई 2024: न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री रहेगा। दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलेंगीं।

20-मई 2024: न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री रहेगा। दिन में तेज सतही हवाएं चलेंगी।


गर्मी में इस तरह रखें सेहत का ध्‍यान

Bank Account : खाताधारक की मौत के बाद किसे मिलता है बैंक खातें में रखा पैसा? अधिकतर को नही है जानकारी


तेज लू और तपती गर्मी के बीच सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। इस बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। अगर निकल रहे हैं तो फुल बाजू के कपड़े पहनें और  सिर को कवर जरूर करें। इसके अलावा छाते का इस्‍तेमाल करें। घर से पानी पीकर निकलें और पानी की बोतल भी साथ रखें। ज्‍यादा से ज्‍यादा लिक्विड डाइट जैसे छाछ, लस्‍सी, नारियल पानी वगैरह लें।