Delhi Weather : दिल्ली वालों भीषण ठंड के लिए हो जाओ तैयार, 30 दिसंबर तक के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है और भीषण का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम घना कोहरा भी नजर आने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। दिल्ली में भयंकर ठंड का कहर देखने को मिलने वाला है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Delhi ka Mausam)। देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। दिल्ली में मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सुबह शाम घना कोहरा भी छा रहा है इसी के साथ प्रदूषण ने लागों का जीना मुश्किल कर दिया है। अब एकबार फिर दिल्ली का मौसम बदलने वाला है।
दिल्ली में छाएगा घना कोहरा -
दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में बुधवार को चटख धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में हवा के रुख में तेजी भी देखी गई। इससे पलूशन में भी कमी का अनुमान है। मौसम विभाग (Weather Update) ने दिल्ली में परसों यानी 26 दिसंबर से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD का कहना है कि 26 दिसंबर से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बहुत घना कोहरा नजर आएगा।
मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का येलो अलर्ट -
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने आज रात को दिल्ली-एनसीआर में हल्की धुंध छाने की संभावना जताई है। गुरुवार को मौसम कुछ बेहतर रहेगा। इस दिन दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। इसके बाद शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग (IMD Weather) ने शुक्रवार को दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कोहरा छाने को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
27 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Kal Ka mausam) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ने 27 दिसंबर को दिल्ली में बादल की आवाजाही जारी रहेगी। इससे सुबह के समय कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग (Mausam update) ने 28 दिसंबर तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है।
आसमान में छाएंगे बादल -
मौसम विभाग (Weather Update) ने 28 दिसंबर को भी दिल्ली में हल्क बादल छाने का अनुमान जताया है। और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी छाएगा। इस दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 29 और 30 दिसंबर को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा।
