Delhi Weather : दिल्ली वाले भीषण गर्मी के लिए हो जाओ तैयार, IMD ने बताया अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम
Weather Update : राजधानी दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मई महीने के शुरूआत से ही बारिश का दौर चल रहा है इस वजह से मौसम कूल कूल बना हुआ है। लेकिन अब एक बार फिर भीषण गर्मी सताने वाली है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले छह दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (IMD Weather Update)। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला चल रहा है। लेकिन अब बारिश रूक चुकी है। मौसम विभाग ने बताया है कि अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है। अगले 4 दिनों के बीच दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी होने की संभावना है। IMD ने 10 जून तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले दो दिनों से दिल्ली के तापमान में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से नीचे है।
दिल्ली में ऐसा रहा मौसम का हाल-
IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने 7 जून यानी आज दिनभर तेज धूप निकलने और आसमान साफरहने की संभावना जताई है। आज अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। IMD ने कहा कि 8 जून को तेज हवाएं चलने और 10 तारीख तक अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
ऐसे हुई दिन की शुरुआत-
शुक्रवार को दिल्ली में दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तीखी हो गई। इसके चलते दिन के समय लोगों को भयंकर गर्मी का सामाना करना पड़ा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।
जानिये क्या है एक्यूआई-
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह 9 बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 दर्ज कर दिया गया था, जोकि ‘मध्यम’ की श्रेणी में आता है। इससे पहले शुक्रवार को एक्यूआई 161 अंक पर रहा था।
जानकारी के लिए बता दें कि, सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा अगले 6 दिनों का मौसम-
7 जून 2025 :- 7 जून के मौसम की बात करें तो यहां पर इस दिन आसमान पूरी तरह से साफ रहने वाला है। इसके अलावा कोई हीटवेव की स्थिति नहीं। अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है।
8 जून 2025 :- 8 जून को आसमान पूरी तरह से साफ रहने वाला है। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं बन रही है। 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
9 जून 2025 :- 9 जून को आसमान पूरा साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं है। 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती है। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
10 जून 2025 :- 10 जून को आसमान पूरी साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं। 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने वाली है। अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
11 जून 2025 :- 11 जून को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं है। अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
12 जून 2025 :- 12 जून 2025 को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। कोई हीटवेव की स्थिति नहीं। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
