Gold Rate : लग गया पता, जुलाई के अंत तक इतने का हो जाएगा 10 ग्राम सोना
Gold Rate : सोने के दाम लगातार इस साल चर्चा का विषय रहे हैं। सोने की चर्चा हर और हो रही है। किसी को सोना खरीदना है या नहीं लेकिन सोने के दाम जानने के लिए लालायित रहता है। इन दिनों सोने के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। वहीं इसी बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि जुलाई अंत तक सोने के दाम कितने रह जाएंगे।

HR Breaking News (Gold Rate) इस साल सोने ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। सोना लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजरा है। सोने के दामों में उतार चढ़ाव आने से आम लोगों की भी परेशानी बढ़ी है वहीं, निवेशक भी चिंता में रहते हैं। आइए जानते हैं जुलाई के अंत तक सोने के दाम कितने रह जाएंगे।
क्या चल रहा है सोने का दाम
सोने के दाम (Gold Rate) शुक्रवार को एमसीएक्स पर 97051 रुपये पर बंद हुए हैं। यह अगस्त का एक्सपायरी वाला सोना है। सोने के दाम 15 रुपये बढ़े हैं। कुल 0.02% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। शनिवार और रविवार को एमसीएक्स पर दाम अपडेट नहीं होते हैं।
अब तक ये रिकॉर्ड बना चुका सोना
1. 22 अप्रैल को सोने ने सर्राफा बाजार में पहली बार एक लाख का आंकड़ा छुआ। वहीं, इसी दिन एमसीएक्स (Gold Rate) पर भी सोने के दाम 99358 रुपये प्रति दस ग्राम चले गए थे।
2. सोने के दामों में बढ़ोतरी के कारण 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी साल की पहली तिमाही में सोने की खरीद (Gold Rate) 25 प्रतिशत गिर गई हो। सोने के आभूषणां की खरीद 2025 की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम रही है।
3. निवेशकों ने दिखाई ज्यादा रूचि तो सोने के दाम बढ़ते चले गए। 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी साल की पहली तिमाही में निवेश के लिहाज से सोना (Gold Rate) 7 प्रतिशत बढ़ गया।
4. सोने ने इस साल तगड़ा रिटर्न दिया है। सोने के दाम साल की शुरूआत में 76 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास से बढ़ने शुरू हुए थे और 22 अप्रैल को सोना (Gold Rate) अपने रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा। सोने ने करीबन 34 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दिया।
सोने के दाम बढ़ने का कारण
फिलहाल सोने के दाम (Gold Rate) रॉकेट की रफ्तार से चल रहे हैं। ऐसे में सोने की कीमतों में उछाल का कारण आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई की चिंता व भू-राजनीतिक तनाव है। निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में चुना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण भी ये हुआ है।
जुलाई के अंत तक यह हो जाएंगे सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर क्वांट म्युचुल फंड की एक रिपोर्ट सामने आ रही है। इसमें दावा किया गया है कि सोने के दाम दो महीने बाद 12 से 15 प्रतिशत कम हो सकते हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में केडिया के हवाले से भी लिखा गया है कि सोना 85 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे आ जाएगा। यानी जुलाई के अंत तक सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आ सकती है।