home page

Delhi Weather : दिल्ली में 3 दिन बाद रुलाएगी गर्मी, इस दिन लौटेंगे बादल

Delhi Weather : मई की शुरुआत से ही हो रही बारिश से सिर्फ दिल्ली वासियों को ही नहीं बल्कि देश के कई शहरों के लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली हुई थी। एक ओर जहां अप्रैल महीने में दिल्ली के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया था वहीं, इस मई महीने की शुरुआत से दिल्ली में रुक-रुक कर अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई है। इससे दिल्ली व एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी से राहत मिली हुई है। ऐसे में मौसम विभाग में एक बार फिर वेदर अपडेट जारी किया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी खबर।

 | 
Delhi Weather : दिल्ली में 3 दिन बाद रुलाएगी गर्मी, इस दिल लौटेंगे बादल

HR Breaking News (Delhi Weather) भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार सोमवार से ही दिल्ली में तापमान बढ़ सकता है। आज यानि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अंदेशा जताया गया है। वहीं, इस दौरान बादल भी छाए रहने का अंदेशा है।

 

 

फिर बदल रहा मौसम
 

अप्रैल महीने का अंत आते-आते दिल्ली में मौसम पूरी तरह से बदल गया था। 1 मई से मौसम में यह बदलाव साफ तौर पर देखा भी गया है। ऐसे में अब एक बार फिर दिल्ली के मौसम (Delhi Weather) के तेवर बदलने लगे हैं। रविवार को दिल्लीवासियों को तेज धूप का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से उन्हें घर से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही थी।

 

वहीं, देर शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को घर में से कुछ राहत भी मिली। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में आज लोगों को इतनी ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

 

कैसा रहेगा आज का मौसम 
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

इसी के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी (Delhi Weather) की भी संभावना बनी हुई है। इस दौरान दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में हवा की रफ्तार 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और हवा में नमी का स्तर मध्यम ही बना रहेगा।

दिल्ली में स्थित मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार आज यानि सोमवार को दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं, बुधवार से दिल्ली के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर सकता है। इसी दौरान 17 में तक दिल्ली में एनसीआर क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

इस समय में तापमान में तो बढ़ोतरी देखने को मिलेगी ही साथ में तेज हवाएं चलने का भी मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है। 
 

 

सामान्य से ज्यादा रहा तापमान 
 

अगर हम रविवार के मौसम की बात करें तो दिल्ली में रविवार का दिन मौसम के हिसाब से कुल मिलाकर ठीक रहा है। जहां दिन में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ता था वहीं शाम होते होते कुछ अक्षरों में लोगों को तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई देखने को मिली थी। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है।

बीते कल यानी रविवार को दिल्ली शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम के साथ-साथ दिल्ली शहर का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक पॉइंट 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है दिल्ली का न्यूनतम तापमान कल रविवार को 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही इस दौरान हवा में आद्रता का लेवल 74% से लेकर 34% के मध्य रहा है। 

लोगों को मिली प्रदूषण से राहत 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार की शाम 4:00 बजे एक 158 रिकॉर्ड किया गया है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार यह मध्यम श्रेणी में दर्ज किया जाता है। वही अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है।