Delhi Weather : दिल्ली में इस तारीख को एंट्री करेगा मॉनसून, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अपडेट
IMD Rain Alert : राजधानी दिल्ली में काफी दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हुई है और प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली में किस दिन मानसून की एंट्री होगी।
HR Breaking News - (Weather Update)। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है। लेकिन अब जल्द ही प्रचंड गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर में 7 से 10 दिन पहले मानसून दस्तक देने वाला है।
IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून (Monsoon Update) ने दक्षिण भारत में करीब 10 दिनों से सुस्त पड़ा हुआ था। पंरतु अब एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में 11 जून से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।
फिर से सक्रिय हुआ मानसून -
24 मई से ही मानसून (Monsoon update) देश में एक्टिव हो चुका है। लेकिन, अभी तक यह सभी राज्यों में नहीं पहुंचा है और कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसी बीच सभी को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि मानसून मौसम प्रणाली अब इस फेज में रुकने वाला नहीं है और तेजी से आगे बढ़ेगा।
मानसून (Monsoon latest update) की रफ्तार का अंदाजा इस हिसाब से लगा सकते हैं कि यह जल्द ही देश के बाकी हिस्सों को कवर कर लेगा। अगले सात दिनों के भीतर मानसून की दूसरी खेप पूर्वी भारत के हिस्सों जैसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर करेगी।
दिल्ली में इस दिन दस्तक देगा मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 25 जून के बीच मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब (haryana punjab mausam) और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में एंट्री करेगा। IMD ने बताया है कि दिल्ली में मानसून की बारिश की शुरूआत 30 जून से होगी। लेकिन, राजधानी में बारिश के संकेत अभी से मिलने लगे हैं। इसलिए देश की राजधानी दिल्ली में समय से पहले बारिश की शुरूआत हो सकती है।
समय से पहले दिल्ली में शुरू हो सकती है बारिश -
दिल्ली (delhi weather update) और इसके आसपास के इलाकों में पिछले एक दो दिन से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ऐसे में अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्री-मॉनसून (Pre-Monsoon update) सिस्टम में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बरसात राहत लेकर आएगी।
मानसून के आने से किसानों को होगा फायदा -
इस बार 16 साल बाद समय से पहले आया है कि इससे किसानों को लाभ मिलेगा। इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है और फसलों को पानी की आवश्कता है और मानसून (monsoon update) की बारिश आने से मौसम सुहावना होगा और फसलों को भी फायदा होगा। दिल्ली वाले भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं कि और मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि बारिश शुरू हो और गर्मी से राहत मिले।
