home page

Delhi Weather : दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग परेशान, IMD ने बताया इस दिन से होगी बारिश

Delhi Weather : देश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल मानूसन की एंट्री हो चुकी है। इस दौरान कई शहरों में तो भीषण बारिश के चलते जलभराव व बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं, दूसरी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर के लोगों को मानूसन का बेसब्री से इंतजार है। दिल्ली व एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सभी यह जानना चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में बारिश कब होगी।

 | 
Delhi Weather : दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग परेशान, IMD ने बताया इस दिन से होगी बारिश

HR Breaking News (Delhi Weather) वर्तमान में देश का कुछ हिस्सा ही ऐसा बचा है जहां मानूसन ने अब तक दस्तक नहीं दी है। इसमें राजधानी दिल्ली, एनसीआर, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में अभी मानसून की एंट्री नहीं हुई है।

 

 

ऐसे में इन क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें बारिश का इंतजार है। हाल ही में भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। इसमें मौसम विभाग ने बताया है कि किस दिन राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है।  

मई में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश

मई महीने में राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई थी हालांकि इसके बाद से जून में दिल्ली (Delhi Weather) में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। जून महीने में अब तक दिल्ली में ज्यादा राहत देने वाली बारिश नहीं हुईहै। इसके चलते समय-समय पर लोगों को गर्मी के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वहीं, अब भारतीय मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट कर जानकारी दी गई है कि राजधानी दिल्ली में बारिश कब होगी। ऐसे में यदि आप भी जानना चाहते है कि विभाग का यह लेटेस्ट वेदर अपडेट क्या है तो पढ़ें हमारी पूरी खबर। 

दिल्ली में गर्मी ने किया परेशान
 

इन दिनों में दिल्ली वासियों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली में फिलहाल इस महीने में अब तक इतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। इस दौरान उमस ज्यादा होने से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

ऐसे में दिल्ली के लोगों को बेसब्री से मानूसन का इंतजार है। भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से आज यानी 28 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। 

जानें दिल्ली के मौसम का हाल


भारत मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि बीते 4 दिनों से राजधानी व एनसीआर (Delhi Weather) में बादल छाए रहे हैं। वहीं, कुछ क्षेत्रों में इस दौरान थोड़ी बहुत बारिश भी हुई है। वहीं, वर्तमान में दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।

ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है।  


हालांकि आगामी 4 दिनों में मौसमी हवाओं के उत्तर दिशा की ओर बढ़ने से यह स्थिति बदल जाने के आसार हैं। आईएमडी की ओर से कहा गया है कि  सामान्यता दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली में 27-30 जून के करीब आ जाता है। 

जानें कितना रहेगा आज का तापमान


विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आज शाम या दोपहर बाद से राजधानी दिल्ली में बारिश (Delhi Weather) शुरू होने की संभावना है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

आईएमडी के अनुसार आज  यानी 28 जून को अधिकतम (Delhi Weather) तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, इस दौरान दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10-15 किलोमीटश्र प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।  

राजधानी दिल्ली में शुरू हुई बारिश


भारत मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है। आज यानी 28 जून को दोपहर 2 बजे बाद से ही राजधानी दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्र में बारिश शुरू (Delhi Weather) हो गई है। इस दौरान राजधानी दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, नूहं, पलवल, गुरुग्राम, में काफी तेज बारिश हुई है। इसके साथ ही बुलंदशहर, आगरा, भिवानी, जींद, झज्जर और राजस्थान के अलवर, पिलानी में भी बारिश शुरू हो गई है।

News Hub