Delhi Weather : दिल्ली-NCR के इन इलाको में बरसात ने बढ़ाई ठंड, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट
HR Breaking News - (Delhi Weather) बीते दिनों दिल्ली (Delhi Weather Forecast) के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। अब बारिश के बाद एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर क्या अपडेट जारी किया है।
बीते दिनों कैसा रहा दिल्ली का मौसम
बीते दिनों दिल्ली (Delhi Weather) में हुई बारिश के बाद मौसम एक बार फिर बदल गया है। बारिश और सर्द हवाओं के चलते राजधानी इलाको में सर्दी का एहसास बढ़ गया है। बीते दिनों राजधानी में रुक-रुक बारिश (Delhi Me Barish) का सिलसिला जारी रहा है और इस दौरान 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली है, जिसके चलते कई हिस्सों में दिन में भी कंपकंपी महसूस हुई।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज राजधानी में मौसम साफर रहेगा और शाम तक ल्की ठंड का एहसास बना रहेगा। हालांकि दिन में धूप के चलते सर्दी से राहत महसूस होगी।
कैसा रहेगा दिल्ली का तापमान
राजधानी दिल्ली (Delhi Ka Temperature) में आज 19 फरवरी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के पास रिकॉर्ड किया जा सकता है। आगामी दिनों में राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी के आसार है। इसके साथ ही ठंड का एहसास भी कम होने लगेगा। अभी तो राजधानी इलाको में बारिश के आसार नहीं है।
दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर (Delhi Ka Mausam) में 24 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 22 फरवरी तक 13 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने की संभावना है। जिसके बाद तापमान (Temprature In Delhi) में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। इस दौरान तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 23 और 24 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है।
किन इलाको में कितनी हुई बारिश
आईएमडी के मुताबिक राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Updates) में 17 फरवरी को ओर कल 18 फरवरी को सफदरजंग में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही पालम (Palm Weather Forecast) में 2.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है और लोदी रोड में 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई और आयानगर में 0.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
