Delhi Weather: दिल्ली में हल्की बारिश से गिरा तापमान, IMD ने बताया मौसम का हाल
HR Breaking News (Delhi Weather) राजधानी दिल्ली में इन दिनों बादलों की आवाजाही लगी हुई है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है। अब बीते कुछ समय की गर्मी के बाद राजधानी एक बार फिर बादलों से घिर गई है। राजधानी (delhi weather forecast) में इन दिनों तापमान में गिरावट से सुबह-शाम की ठंड महसूस की जा रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल
आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश (Rain in Delhi-NCR) की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। आज सुबह दिल्ली का तापमान 19°C रिकॉर्ड किया गया है, जबकि दिनभर बादल और हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 32°C के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान (Delhi Weather Temprature) 14 से 15°C के करीब बना रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटे रह सकती है।
बीते दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
बीते दिनों में तेज हवाओं के चलते शाम को हल्की ठंड का एहसास हुआ। अब दिल्ली का तापमान 29°C तक पहुंच चुका है। आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक आज 23 मार्च को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो जाएगा इसके साथ ही तापमान में हल्की गिरावट भी आ सकती है।
अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने राजधानी (Delhi Ka Mausam) में अगले 5 दिनों का अपडेट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली में 24 से 28 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 32°C तक पहुंच सकता है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान 16°C तक रह सकता है। ऐसे में बादलों (Rain Alert In Delhi) की आवाजाही लगी रहेगी और हवाएं 15 से 20 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना है।
क्या दिल्ली में पड़ेगी अभी ओर गर्मी
इससे पहले दिल्ली (Delhi Weather 23 March) में 15 मार्च को बारिश के बाद 18, 19 और 20 मार्च को आंधी-तूफान और हल्की बारिश दर्ज की गई थी। इस दौरान तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा बना रहा। अब 29 मार्च के बाद तापमान में बढ़ौतरी के आसार है, लेकिन 28 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार नहीं है। हालांकि अभी लोगों को मौसम से राहत मिल सकती है।
