home page

Delhi Weather : दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर यहां बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है तो वहीं,  दूसरी ओर तेज धूप निकल रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश (Rain Alert in Delhi) हो सकती है।
 | 
Delhi Weather : दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (Delhi Weather) दिल्ली-NCR में धूप के बीच हो रही हल्की बारिश के साथ मौसम एकदम सुहावना हो गया है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते फिलहाल तापमान सामान्य है और गर्मी से राहत मिली है। अब इसी बीच आईएमडी ने मार्च के आखिरी तक बारिश (Delhi Weather Alert)  का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। खबर में जानिए दिल्ली के मौसम से जुड़ अपडेट के बारे में-

 

दो नए पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव 


उत्तर-पश्चिमी भारत में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आ सकता हैं, जिसके चलते इस सप्ताह के तीन दिन यहां आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज 25 मार्च 2026 को बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं।  IMD के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और 17 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 29 मार्च के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 


दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Updates)  में कल 26 मार्च को भी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार है।  इसके साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। जिसकी स्पीड बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में कल 26 मार्च को  अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला


मौसम विभाग (IMD Rain Alert)  का कहना है कि 27 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी रिकॉर्ड की जा सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान (Delhi's maximum temperature)  32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। 
इसके साथ ही 28 मार्च को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश (Rain Alert In Delhi) के आसार बेहद कम है। 29 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ से फिर से उत्तर-पश्चिमी भारत पर असर पड़ सकता है, जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का  हाल 


दिल्ली-एनसीआर (Delhi Ka Mausam)  में बीते दिनों भी बादलों की आवाजाही बनी रही है। वहीं,  इससे पहले मंगलवार को भी राजधानी में गर्मी से राहत मिली हुई है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।