Delhi Weather Update : दिल्ली में इतने दिनों तक होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi ka mausam : दिल्ली में जहां एक ओर गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब आने वाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी किये गए पुर्वानुमान के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

HR Breaking News-(Today weather update)। राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार करवट लेने लग गया है। दिल्ली में कभी लोग गर्मी से परेशान होते हैं तो कभी आंधी का सामना करते हैं। इसके अलावा उमस से भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। दिल्लीवासी मानसून (Monsoon update) के बेशब्री से इंतजार कर रह है। वहीं दूसरी ओर मानसून भी राजधानी में एंट्री करने को तैयार है, लेकिन मौसमी बदलावों को वजह से मानसून की बरसात होने में थोड़ी देर हो रही है। हालांकि जल्द ही बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट देखी जाने वाली है।
मौसम विभाग ने जताई संभावना-
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक 25 जून तक दिल्ली, हरियाणा (Haryana weather update) और पंजाब में मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आज दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सोमवार को दिल्ली (Delhi ka mausam) के कुछ इलाकों में दोहरा के समय बारिश देखने हुई। इसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है।
दिल्ली में 3 दिनों के लिए जारी येलो अलर्ट-
दिल्ली में मानसून (Monsoon weather update) दस्तक देने के लिए तैयार हो चुका है। आने वाले 48 घंटे के अंदर राजधानी में भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अगले 3 दिन यानी 24, 25 और 26 जून को आंधी तूफान (IMD Rain alert) के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस अवधि के दौरान तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
दिल्ली के लोगों को करना होगा उमस का सामना-
आज दिल्ली में दिन के समय लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा रात के समय हल्की (IMD rain alert) से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली (Delhi ka mausam) में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि हवा में नमी 79 फीसदी तक रहने की उम्मीद है।
NCR में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
एनसीआर के मौसम के बारे में बात करें तो मंगलवार यानी 24 जून को गौतमबुद्ध नगर, (Delhi ka mausam) गाजियाबाद में आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने भरी बारिश को लेकर संभावना जताई है।
यहां पर हवाओं के साथ बारिश (Delhi weather Update) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग में गौतमबुद्ध नगर में इस पूरे हफ्ते बिजली के साथ तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है।