home page

Delhi Weather : दिल्ली में मौसम बदला, झमाझम बारिश, IMD ने बताया 15 मई तक कैसा रहेगा वेदर

Delhi Weather : मई माह की शुरुआत से ही दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मौसम (Delhi Weather) में बदलाव देखने को मिल रहा है। यह बदलाव लोगों के लिए काफी राहतभरा रहा है। लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।

 | 
Delhi Weather : दिल्ली में मौसम बदला, झमाझम बारिश, IMD ने बताया 15 मई तक कैसा रहेगा वेदर

HR Breaking News (Delhi Weather) पिछले महीने दिल्ली के लोगों को 40 डिग्री से भी ज्यादा तापमान का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस महीने के लिए मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया था वह सही साबित हुआ और इस महीने की शुरुआत से ही रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली है। 


भारतीय मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है। अप्रैल महीने में मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखाए थे। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था। 

तापमान में आई गिरावट
 

वहीं, अब हो रही बारिश की वजह से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली है। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।  ऐसे में मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम (Delhi Weather) कैसा रहने वाला है। यहां बारिश होगी या एक बार फिर गर्मी लोगों को सताएगी। 


सुबह से दिल्ली में बदला मौसम
 

अगर हम आज शनिवार के मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम (Delhi Weather) में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली के अनेक क्षेत्रों में तेज रफ्तार हवा चली और उसके बाद बारिश शुरू हुई।

इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में आंधी आ सकती है। इसी के साथ कई इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। 

दिल्ली में शुरू हुई बारिश
 

दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर उमस बनी रही थी। इसी के साथ शनिवार की शुरुआत भी उमस व गर्मी के साथ हुई है। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली में मौसन ने करवट ली है। सुबह के बाद तेज हवाओं को दौर चला और उसके बाद बारिश (Delhi Weather) की शुरुआत हो गई।

इससे एक बार फिर से मसौम अनुकूल बन गया है। इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज दिनभर तेज आंधी तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 


विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
 

भारतीय मौसम विभाग के आज 10 मई के  लिए पूर्वानुमान लगाया था कि राजधानी दिल्ली में आजर आंधी व बारिश होने की संभावना है।  भारतीय मौसम विभाग(IMD Weather Update) की ओर से आज के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली में इस  दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व  न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, कल 11 मई से एक बार फिर से तापमान में बढ़त हो सकती है। इससे लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

इसी के साथ मौसम विभाग का कहना है कि कल 11 मई को आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

41 डिग्री हो सकता है पारा
 

भारतीय मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि 16 मई तक क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, इसी बीच 12मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, 13 मई को यह 40 डिग्री सेल्सियस, 14 व 15 मई का अधिकतम तामपान 41 डिग्री सेल्सियस व 16 मई को यह 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

इसी के साथ न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के मध्यम रह सकता है। ऐसे में बढ़ते तापमान के चलते एक बार फिर लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी।